फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Aparajita National House Wife-Day Contest Dr. Upma, Shweta and Aanchal of Gorakhpur became guest editors of Amar Ujala

अपराजिता नेशनल हाउस वाइफ-डे कॉन्टेस्ट: गोरखपुर की डॉ. उपमा, श्वेता और आंचल होंगी अमर उजाला की अतिथि संपादक

Tue, 02 Nov 2021 01:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 Nov 2021 01:06 PM IST
सार

होटल रेडिसन ब्लू में सोमवार दोपहर आयोजित अतिथि संपादक परीक्षा में 17 भाग्यशाली गृहिणियों ने भाग लिया। इसके बाद एश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स की निदेशक मधु सराफ और दीपिका सराफ की ज्यूरी ने प्रतिभागियों का साक्षात्कार लिया।

विज्ञापन
Aparajita National House Wife-Day Contest Dr. Upma, Shweta and Aanchal of Gorakhpur became guest editors of Amar Ujala
नेशनल हाउस वाइफ-डे क़े अवसर पर रेडिशन ब्लू में आयोजित अतिथि संपादक परीक्षा में 17 भाग्यशाली गृहिणियों ने भाग लिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर की रहने वाली हाउस वाइफ डॉ. उपमा दूबे, श्वेता सिंह और आंचल श्रीवास्तव अमर उजाला के बुधवार के संस्करण की अतिथि संपादक होंगी। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि उन्होंने अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत नेशनल हाउस वाइफ-डे के अवसर पर आयोजित गेस्ट एडिटर प्रतियोगिता में सफल होकर हासिल की है। इन गृहिणियों ने अमर उजाला के आप भी बनिए संपादक प्रतियोगिता में सही प्रविष्टि भेजने के साथ लकी ड्रॉ, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में सफल होकर यह सम्मान हासिल किया।
विज्ञापन


होटल रेडिसन ब्लू में सोमवार दोपहर आयोजित अतिथि संपादक परीक्षा में 17 भाग्यशाली गृहिणियों ने भाग लिया। इसके बाद एश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स की निदेशक मधु सराफ और दीपिका सराफ की ज्यूरी ने प्रतिभागियों का साक्षात्कार लिया। एश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स इस कार्यक्रम में अमर उजाला का सहयोगी है। ज्यूरी ने एक-एक कर सभी प्रतिभागियों से देश, समाज, अखबार, परिवार, संस्कार, कॅरियर आदि विषयों पर सवाल किए। आत्मविश्वास और उत्साह से लबरेज सभी प्रतिभागियों ने नपे-तुले अंदाज में जवाब देकर अपनी प्रतिभा साबित की। ज्यूरी की नजर में डॉ. उपमा दूबे, श्वेता सिंह और आंचल श्रीवास्तव अतिथि संपादक के गरिमामयी पद के अनुकूल रहीं।
विज्ञापन


अतिथि संपादक बनने से वंचित रहने के बावजूद बाकी गृहिणियां अमर उजाला की पहल के लिए भावविभोर दिखीं। सबका कहना था कि नेशनल हाउस वाइफ-डे के जरिए अमर उजाला ने गृहिणियों को सम्मानित करने की जो पहल की है, वह महिलाओं को कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित करती है। अतिथि संपादक जैसे गरिमामयी पद की परीक्षा और साक्षात्कार देना जीवन की सुखद याद बन गई है। अपनी मेधा साबित करने वाली शहर की 17 गृहिणियों ने साबित किया कि उनके लिए कुछ भी नामुमकिन नहीं है। उन्होंने खुद ही घर, परिवार, बच्चों और समाज के लिए हाउस वाइफ की जिम्मेदारी संभाली अन्यथा देश भी चला सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
होटल रेडिसन ब्लू में परिवार के साथ डिनर करेंगी ये गृहिणियां
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत हाउस वाइफ की विश पूरी करने के लिए आयोजित चलिए होटल रेडिसन ब्लू कॉटेस्ट में इफ्फत बानो, रिंकी वर्मा, प्रिया तिवारी और संतोषी सिंह विजेता रहीं। चारों सौभाग्यशाली हाउस वाइफ को परिवार (पति-पत्नी व दो बच्चों) सहित होटल रेडिसन ब्लू में डिनर का मौका मिलेगा। डिनर की तिथि जल्द बताई जाएगी। होटल रेडिसन ब्लू के महा प्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि होटल रेडिसन ब्लू महिला शक्ति के सम्मान में अमर उजाला का सहयोगी है। चलिए होटल रेडिसन ब्लू की विजेताओं को परिवार के साथ डिनर में होटल की सेवाओं से सुखद अनुभूति होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed