{"_id":"6a18a8c82ed2b7d8340791f2","slug":"anup-was-declared-man-of-the-match-for-his-brilliant-bowling-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1336389-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नीना थापा क्रिकेट एकेडमी 60 रन से विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नीना थापा क्रिकेट एकेडमी 60 रन से विजयी
विज्ञापन
गोरखपुर। कुसम्ही क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने हॉक स्पोर्ट्स को 60 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टीम की जीत में लेग स्पिनर अनूप कुशवाहा की घातक गेंदबाजी निर्णायक साबित हुई। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नीना थापा क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और आर्यन निषाद महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान प्रतीक कुमार ने 22 गेंदों पर 20 रन की उपयोगी पारी खेली। अर्नव निषाद ने 21 रन, पीयूष यादव ने 21 रन और अमन कसौधान ने 62 गेंदों पर संयमित 29 रन बनाकर पारी को संभाला। अंत में अंकुश यादव ने 10 गेंदों पर नाबाद 15 रन की तेज पारी खेली। टीम को अतिरिक्त के रूप में मिले 48 रन की बदौलत निर्धारित 34 ओवर में 185 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। हॉक स्पोर्ट्स की ओर से धीरज निषाद, अरुष कुमार, आदित्य कुशवाहा और अमन यादव ने दो-दो विकेट लिए।
186 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉक स्पोर्ट्स की टीम दबाव में नजर आई। सलामी बल्लेबाज ऋषभ शर्मा ने 60 गेंदों पर 39 रन बनाकर संघर्ष किया। कप्तान आरुष कुमार ने 21 रन, अंशुमान शाही ने 8 रन और धीरज निषाद ने 11 रन का योगदान दिया, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम 29.4 ओवर में 125 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
नीना थापा क्रिकेट एकेडमी की ओर से अनूप कुशवाहा ने शानदार फिरकी का जादू दिखाते हुए 6 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट झटके। शौर्य पांडेय ने छह ओवर में 17 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि अंकुश यादव और अनमोल सिंह ने भी महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल कीं। मैच के बाद शानदार गेंदबाजी के लिए अनूप कुशवाहा को मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।