{"_id":"62022797fe83255aa75cf48f","slug":"anunay-singh-from-gorakhpur-included-in-auction-list-of-ipl-2022-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL Auction 2022: आईपीएल की नीलामी सूची में शामिल हुआ गोरखपुर का यह खिलाड़ी, इसकी गेंदबाजी देखकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL Auction 2022: आईपीएल की नीलामी सूची में शामिल हुआ गोरखपुर का यह खिलाड़ी, इसकी गेंदबाजी देखकर हो जाएंगे हैरान
Tue, 08 Feb 2022 01:50 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:50 PM IST
सार
अनुनय का चयन 24 दिसंबर 2020 को नागपुर में राजस्थान रायल के ट्रायल कैंप में बेहतर प्रदर्शन के आधार किया गया है। अनुनय वर्ष 2020 में रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर आईपीएल खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल के कोच ज्वाला सिंह की देखरेख में अभ्यास कर चुके हैं।
विज्ञापन
अनुनय सिंह। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के कोच ज्वाला सिंह की देखरेख में तेज गेंदबाजी का गुर सीखने वाले अनुनय सिंह को इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी (ऑक्शन) सूची में शामिल किए जाने से गोरखपुर के खिलाड़ियों में हर्ष है। बीसीसीआई ने अनुनय के लिए 20 लाख का बेस प्राइज तय किया है। 12-13 फरवरी को बंगलुरु में आयोजित नीलामी में खिलाड़ियों की बोली लगेगी।
विज्ञापन
अनुनय का चयन 24 दिसंबर 2020 को नागपुर में राजस्थान रायल के ट्रायल कैंप में बेहतर प्रदर्शन के आधार किया गया है। अनुनय वर्ष 2020 में रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर आईपीएल खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल के कोच ज्वाला सिंह की देखरेख में अभ्यास कर चुके हैं।
विज्ञापन
अनुनय के पिता एएन सिंह गोरखपुर पीएसी की 26वीं वाहिनी में प्रतिसार निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हैं। अनुनय का चयन वर्ष 2018-19 में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के लिए हुआ था। तब से लेकर अब तक नौ विजय हजारे, एक रणजी व एक सैयद मुश्ताक अली ट्राफी वह खेल चुके हैं।
विज्ञापन