फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   anudeshek Pay increased honorarium'

अनुदेशकों के बढ़े हुए मानदेय का भुगतान किए जाने की मांग

Sat, 14 Nov 2020 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
anudeshek Pay increased honorarium'
‘बढ़े हुए मानदेय का करें भुगतान’
विज्ञापन

गोरखपुर। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन ने अनुदेशकों को 17500 रुपये का मानदेय प्रदान किए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को खून से लिखा पत्र प्रेषित किया। प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि अनुदेशकों के मानदेय 8470 रुपये को बढ़ाकर वर्ष 2017 में 17500 रुपये कर दिया गया था। लेकिन प्रदेश सरकार ने मानदेय बढ़ाने की बजाए मौजूदा मानदेय को घटाकर 7000 रुपये कर दिया।
इसके साथ ही नौ महीने के बढ़े मानदेय के रूप में 1450 रुपये की रिकवरी भी कर डाली। जिलाध्यक्ष रणंजय सिंह ने कहा कि लखनऊ हाईकोर्ट ने सरकार को बढ़े हुए मानदेय का भुगतान देने का निर्देश दिया है। मगर उसके बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

अवमानना दायर करने पर 23 नवंबर तक कोर्ट ने शासन को मानदेय का भुगतान करने की बात कही है पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पत्र लिखने वालों में करूणेश भट्ट, बालमुकुंद निषाद, जगदीश गुप्ता, विवेक मिश्रा, मनित शुक्ला, चंदन सिंह, संजय शर्मा, आशीष यादव, टिंकू जायसवाल, अनिता पासवान, आदर्श पांडेय, मनोज कुमार, दिलीप गुप्ता, सारिका सिंह और रमाशंकर आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed