फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   anti curreption

40 हजार रिश्वत लेते दरोगा रंगेहाथ गिरफ्तार

Wed, 23 Sep 2020 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
anti curreption
बस्ती ः लालगंज थाने के एसआई विजय प्रताप यादव को घूस लेने के आरोप में एंटी करप्‍शन टीम ने गिरफ्तार ? - फोटो : BASTI
40 हजार रिश्वत लेते दरोगा रंगेहाथ गिरफ्तार
विज्ञापन

गोरखपुर की एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा, लालगंज थाने में तैनात है आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गोरखपुर की एंटी करप्शन टीम ने लालगंज थाने के दरोगा विजय प्रताप यादव को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते बुधवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि यह रकम आत्महत्या के लिए विवश करने के एक केस से नाम निकालने के एवज में मांगी गई थी।
एंटी करप्शन ब्यूरो, गोरखपुर के इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह के मुताबिक लालगंज थाने के बानपुर गांव निवासी उमेश कुमार चौधरी ने शिकायत की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि उनके साथ ही परिवार के दो अन्य सदस्यों के विरुद्ध लालगंज थाने में आत्महत्या के लिए विवश करने, अपशब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज है। इसकी विवेचना एसआई विजय प्रताप यादव कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विवेचक ने नामजद आरोपियों में से एक का नाम निकालने और फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिए 70 हजार रुपये मांगे। बकौल उमेश, उसने 30 हजार रुपये दरोगा को दे दिए थे। बाकी 40 हजार देने से पहले उसने एंटी करप्शन ब्यूरो को सूचित किया। इंस्पेक्टर के मुताबिक कोतवाली थाने में दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

इनसेट
दो जुलाई को धर्मेंद्र ने की थी आत्महत्या
बस्ती। लालगंज थाने के बानपुर बाजार में दो जुलाई 2020 को धर्मेंद्र चौधरी का शव फंदे से लटका मिला था। इस मामले में भूमि विवाद को वजह बताते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में बानपुर के उमेश चौधरी समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इसकी विवेचना एसआई विजय प्रताप यादव को सौंपी गई थी। शिकायतकर्ता उमेश चौधरी के अनुसार इस मुकदमे में उसने कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया था। इसके बाद केस से नाम निकलवाने के लिए वह विवेचक से मिला। इसके एवज में उससे दो लाख रुपये की डिमांड की गई। बाद में एक लाख और अंत में 70 हजार रुपये में बात पक्की हुई। 30 हजार रुपये वह दो-तीन बार में दे चुका था। बुधवार को 40 हजार रुपये देने बनकटी ब्लॉक मुख्यालय के पास दरोगा के किराए के कमरे पर पहुंचा। यहां टीम ने दरोगा को रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed