फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Anti-black marketing task force will stop black marketing in gorakhpur

गोरखपुर: कालाबाजारी रोकेगी एंटी ब्लैक मार्केटिंग टास्क फोर्स, ऐसे करेगी काम

Mon, 17 May 2021 12:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 17 May 2021 12:29 PM IST
सार

पुलिस ने मोबाइल, व्हाट्स एप नंबर व ट्विटर आईडी जारी कर लोगों से मांगी सूचनाएं, कोरोना से संबंधित जरूरी वस्तुओं की नहीं हो पाएगी कालाबाजारी

विज्ञापन
Anti-black marketing task force will stop black marketing in gorakhpur
देश में रेमडेसिविर-ऑक्सीजन की कालाबाजारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गोरखपुर में कोरोना से बचाव से संबंधित जरूरी वस्तुओं की कालाबाजारी रोकने के लिए पुलिस ने पहल की है। इसके लिए एसएसपी ने एक टास्क फोर्स बनाई है। इसे कोविड एंटी ब्लैक मार्केटिंग टास्क फोर्स का नाम दिया गया है। यह टीम सूचनाएं प्राप्त कर कालाबाजारियों पर कानूनी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


बाकायदा मोबाइल नंबर, व्हाट्स एप नंबर व ट्विटर आईडी सोशल मीडिया पर जारी कर लोगों से सूचनाएं मांगी गई हैं। पुलिस सूचना देने वालों के नाम व उनके मोबाइल नंबर गोपनीय रखते हुए कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोरोना का संक्रमण बढ़ते ही प्रदेश के साथ ही गोरखपुर में आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी शुरू हो गई। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में गोरखनाथ के अंबे ट्रेडर्स के यहां से 80 से ज्यादा ऑक्सीजन सिलिंडर बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस व प्रशासन का कहना था कि वहां तय रेत से ज्यादा रकम वसूली जाती थी। इसी प्रकार गुलरिहा पुलिस ने भर्ती कराने के लिए कोविड मरीज से रुपये लेने के आरोप में मेडिकल कॉलेज के वार्ड ब्वॉय और गार्ड पर केस दर्ज किया और वार्ड ब्वॉय को गिरफ्तार कर लिया था।

गोरखनाथ पुलिस ने रेमडिसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले प्राइवेट अस्पताल के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था। गुलरिहा पुलिस ने मरीज से ज्यादा रुपये लेने के आरोपित एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार किया था। इसको देखते हुए सीएम ने भी इसपर लगाम लगाने के निर्देश दिए थे। रविवार को एसएसपी ने इस संबंध में एक स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया हैं जिसमें एक सीओ, दो इंस्पेक्टर, तीन दरोगा व सिपाही होंगे।

 

इन नंबरों पर दें सूचना

कालाबाजारी कि सूचनाओं को प्राप्त करने के लिए कोविड कंट्रोल रूम, पुलिस कंट्रोल रूम, साइबर थाना प्रभारी के नंबर व व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं। साथ ही ट्विटर की भी आईडी जारी की गई है। पुलिस की अपील है कि लोग इन नंबरों पर कोविड से संबंधित आवश्यक वस्तुओं मास्क, सैनिटाइजर, जीवन रक्षक दवाओं, ऑक्सीजन सिलिंडर, रेमडिसिविर इंजेक्शन आदि की कालाबाजारी की सूचना दें। यदि कोई इन वस्तुओं पर शासन द्वारा तय किए गए मूल्य से ज्यादा रकम लेता है तो भी सूचना दे सकते हैं।

लोग कालाबाजारी की सूचना पुलिस को 9454403527 व 9454417470 मोबाइल नंबर पर कॉल करके, 7839865731 व 9454458118 मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए तथा @gorakhpurpolice ट्वीटर पर भी दे सकते हैं।

एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु कोविड से संबंधित आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी व अधिक मूल्य लेने की शिकायतें आ रही थीं। इसको रोकने के लिए टास्क फोर्स बनाई गई है और नंबर जारी कर लोगों से सूचना मांगी गई हैं। सूचना देनेवालों की पहचान गोपनीय रखते हुए कालाबाजारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed