फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Another murder accused arrested in Barhalganj Gorakhpur

Gorakhpur News: बड़हलगंज में हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार, बच्चों के विवाद में गई थी युवक की जान

Sat, 28 Oct 2023 12:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 28 Oct 2023 12:07 PM IST
सार

सिधुवापार गांव में बच्चों के विवाद में मारपीट हो गई थी। इस दौरान सिर पर चोट लगने की वजह से गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लखनऊ ले जाते समय उनकी मौत हो गई थी। लखनऊ में मौत के बाद नाराज परिजन शव लेकर सीएम आवास जाने लगे थे। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने इस मामले में 10 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया।

विज्ञापन
Another murder accused arrested in Barhalganj Gorakhpur
बड़हलगंज में हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में बड़हलगंज के सिधुआपार में गौतम की हत्या करने के एक और आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के निशानदेही के पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लोहे के रॉड को बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान सिधुवापार के टोला लक्ष्मीपुर निवासी मेजर कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सिधुवापार गांव में बच्चों के विवाद में मारपीट हो गई थी। इस दौरान सिर पर चोट लगने की वजह से गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लखनऊ ले जाते समय उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में रिश्वत कांड: अब पूर्वोत्तर रेलवे के चीफ विजलेंस इंस्पेक्टर भी नपे, पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में मौत के बाद नाराज परिजन शव लेकर सीएम आवास जाने लगे थे। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने इस मामले में 10 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एक और आरोपी को जेल भेजा गया है। उसके पास से घटना में इस्तेमाल रॉड बरामद कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed