फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Another juvenile delinquent arrested in shootout

Gorakhpur News: गोलीकांड में एक और बाल अपचारी को पकड़ा

Wed, 12 Nov 2025 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Another juvenile delinquent arrested in shootout
गगहा। थाना क्षेत्र के नरौहा पुलिया पर रविवार शाम रंजिश में चली गोली से घायल हुए पवन गौड़ की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, पुलिस ने मंगलवार को गोलीकांड में शामिल एक और बाल अपचारी को पकड़कर किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय पवन गौड़ का उसी के पटीदारी के 17 वर्षीय किशोर से बहन से बातचीत करने को लेकर विवाद चल रहा था। बीते रविवार शाम पवन का किशोर से विवाद हो गया। इससे नाराज किशोर ने अपने तीन अन्य साथियों संग मिलकर पवन पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली पवन की पीठ में लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा था। थानाप्रभारी अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि घटना के संबंध में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी के साथी एक और बाल अपचारी को मंगलवार को गिरफ्तार कर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed