फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Another girl arrested for appearing in RPF constable recruitment with fake documents

Gorakhpur News: आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती में फर्जी दस्तावेजों लेकर पहुंची एक और युवती गिरफ्तार

Fri, 05 Dec 2025 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Another girl arrested for appearing in RPF constable recruitment with fake documents
गोरखपुर। आरपीएफ रिजर्व लाइन में चल रही आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती में बृहस्पतिवार को एक और फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। फिजिकल टेस्ट (पीईटी), शारीरिक मापन परीक्षा (पीएमटी) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) की प्रक्रिया के दौरान हरियाणा से आई एक और महिला अभ्यर्थी रितु के सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए। आरपीएफ इंस्पेक्टर की तहरीर पर एम्स थाना पुलिस ने युवती के साथ उसके पिता अजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी युवती की पहचान हरियाणा के भिवानी थाना बहल की चहड़कला निवासी रितु (21) के रूप में हुई। आरपीएफ इंस्पेक्टर नानू राम जाट ने तहरीर देकर बताया कि रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाने के बाद बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी फिजिकल और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए आए थे।
विज्ञापन

इसी दौरान रितु नाम की अभ्यर्थी के दस्तावेजों को लेकर टीम को संदेह हुआ। उसके प्रमाण पत्रों की जांच की गई तो कई बिंदु संदिग्ध पाए गए। अलग कक्ष में ले जाकर जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने खुद ही स्वीकार कर लिया कि दस्तावेज असली नहीं हैं और उसने इन्हें रुपये देकर बनवाया है। उसके पिता ने बिचौलिए को रुपये देकर बनवाया था। इसके बाद तत्काल ऑनलाइन वेरिफिकेशन करने पर भी यह स्पष्ट हो गया कि सभी दस्तावेज पूरी तरह फर्जी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर एम्स पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में युवती ने बताया कि उसने किसी एजेंट के माध्यम से मोटी रकम देकर ये कागजात तैयार कराए गए थे, ताकि भर्ती में आसानी से चयन हो सके।



आरपीएफ की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस एजेंटों के नेटवर्क और फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह की भी जांच कर रही है।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed