फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Another arrested for grabbing Rs 1.25 crore from bank

Gorakhpur News: बैंक का सवा करोड़ रुपये हड़पने में एक और गिरफ्तार

Mon, 29 Apr 2024 04:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Another arrested for grabbing Rs 1.25 crore from bank
सहजनवां पुलिस ने की कार्रवाई, बैंक कर्मियों को उपलब्ध कराता था फर्जी आधार कार्ड
विज्ञापन

आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस के तीन कर्मियों को पहले ही गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल
अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। सहजनवां पुलिस ने बैंक का सवा करोड़ रुपये हड़पने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान पीपीगंज थाना क्षेत्र के डिहवा बुजुर्ग निवासी अमित यादव उर्फ सूरज के रूप में हुई। अमित फर्जी आधार कार्ड तैयार कर आर्शीवाद माइक्रो फाइनेंस कर्मचारियों को उपलब्ध कराता था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भिजवा दिया।


आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड के अधिकारी ने वर्ष 2022 में सहजनवां थाने में तहरीर देकर बताया था कि स्थानीय थाना क्षेत्र में स्थित उनकी शाखा में एक करोड़ 25 लाख 59 हजार रुपये का गबन हुआ है। शाखा के कर्मचारियों ने 301 लोगों का फर्जी आधार कार्ड बनाकर एयरटेल पेमेंट बैंक में खाता खुलवाकर लोगों को फर्जी तरीके से लोन दिलवाते थे। इसके बाद ग्राहकों के फर्जी नाम व पते से खुलवाए गए खाते में आरोपित कर्मचारियों ने 6.25 लाख रुपये जमा कराए। शेष एक करोड़ 25 लाख 59 हजार रुपये हड़प लिए। इसमें लोगों का फर्जी आधार बनाने का काम विकास करता था। इसने बीटेक किया हुआ है और किसी के माध्यम से फाइनेंस के कर्मचारियों से इसकी मुलाकात हुई। इसके बाद से सभी मिलकर रुपये हड़प लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर तलाश कर रही थी। इसमें से तीन कर्मचारियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed