फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Another allegation of misappropriating pledged jewelry; complaint filed.

Gorakhpur News: बंधक जेवर हड़पने का एक और आरोप, शिकायत दर्ज

Wed, 15 Jul 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Another allegation of misappropriating pledged jewelry; complaint filed.
बड़हलगंज। थानाक्षेत्र में बंधक रखे गए सोने के आभूषण हड़पने का मामला लगातार गहराता जा रहा है। पहले सामने आए प्रकरण के बाद अब एक और व्यक्ति ने सराफा व्यापारी पर बंधक रखे गए जेवरात धोखे से हड़पने, उन्हें गलाने और वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के छपिया उमराव गांव निवासी रामसकल यादव का आरोप है कि वर्ष 2018 में आवासीय जमीन की रजिस्ट्री के लिए पैसों की जरूरत पड़ने पर उन्होंने बड़हलगंज स्थित एक सराफा व्यापारी के यहां करीब 50 ग्राम सोने के आभूषण 70 हजार रुपये के बदले बंधक रखे थे। उनका कहना है कि बाद में कई बार रुपये लेकर जेवर छुड़ाने पहुंचे, लेकिन हर बार किसी न किसी बहाने उन्हें टाल दिया गया।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, 15 मई को जब वह दोबारा जेवर लेने पहुंचे तो व्यापारी ने कहा कि जेवर गलाया जा चुका है और जो करना हो कर लो। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता की गई और फर्जी मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी गई। रामसकल ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed