फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Another accused arrested for firing on property dealer

Gorakhpur News: प्रापर्टी डीलर पर फायरिंग करने का एक और आरोपी गिरफ्तार, तीन पहले ही जा चुके हैं जेल

Tue, 17 Jan 2023 12:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 17 Jan 2023 12:41 PM IST
सार

पकड़े गए आरोपी की पहचान चिलुआताल के सिक्टौर निवासी लाला चौहान के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, सिक्टौर निवासी प्रापर्टी डीलर पिंटू सिंह 12 जनवरी को मानीराम क्रॉसिंग के पास किसी काम से गए थे। इसी दौरान आए बदमाशों ने मारपीट की और चेन लूटने की कोशिश की।

विज्ञापन
Another accused arrested for firing on property dealer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके के मानीराम रेलवे क्रॉसिंग के पास प्रापर्टी डीलर पिंटू सिंह से चेन लूट और गोली मारने के चौथे आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया। घटना में शामिल तीन आरोपी शनिवार को ही जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस ने विवेचना में डकैती, मारपीट सहित अन्य कई गंभीर धाराओं को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान चिलुआताल के सिक्टौर निवासी लाला चौहान के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, सिक्टौर निवासी प्रापर्टी डीलर पिंटू सिंह 12 जनवरी को मानीराम क्रॉसिंग के पास किसी काम से गए थे। इसी दौरान आए बदमाशों ने मारपीट की और चेन लूटने की कोशिश की।
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मार थी। पैर में गोली लगने से पिंटू सिंह घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर चार नामजद और अज्ञात पर केस दर्ज किया था। तीन आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने जेल भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed