फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Annual sports competition started in BRD Medical College

Gorakhpur News: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

Sat, 04 Nov 2023 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Annual sports competition started in BRD Medical College
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार से वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक समारोह शुरू हुए। प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने इसका उद्घाटन किया। प्राचार्य ने टेबुल टेनिस, वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण भी किया। इस दौरान बैडमिंटन भी खेला।
इस प्रतियोगिता का आयोजन एमबीबीएस 2020 बैच के छात्र कर रहे हैं। प्रतियोगिता में क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज का इंटरबैच कंपटीशन होगा। इसमें करीब ढाई सौ छात्र शिरकत कर रहे हैं। यह आयोजन आठ नवंबर तक चलेगा। सात व आठ नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

आयोजन समिति की संयोजक डॉ. रीता सिंह ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत से पहले क्वालीफाइंग राउंड पिछले पांच दिन से चल रहा था। जिसमें अलग-अलग प्रतियोगिताएं हुई। इन प्रतियोगिताओं में क्वालीफाई करने वाली टीमें ही मुख्य राउंड में शामिल की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डॉ. अजहर अली, एनेस्थीसिया के डॉ. सतीश कुमार, डॉ. नरेंद्र देव, एनाटॉमी की डॉ. बिंदु सिंह, आर्थो के डॉ. पवन प्रधान, पीडिया के डॉ. भूपेन्द्र शर्मा व गायनो की डॉ. अनिता कुमारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed