{"_id":"681094008c5d8fe1c70f7b94","slug":"animal-smugglers-created-terror-in-gorakhpur-pelted-stones-on-car-rider-and-police-vehicle-2025-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पशु तस्करों ने कार में मारी टक्कर, पुलिस पर किया पथराव- भाग निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पशु तस्करों ने कार में मारी टक्कर, पुलिस पर किया पथराव- भाग निकले
Tue, 29 Apr 2025 02:26 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:26 PM IST
सार
पिछले दिनों कैंट इलाके में गोलघर से दो और चौरीचौरा में दो पशु तस्कर गिरफ्तार किए गए थे। ऐसे ही, कैंट इलाके में पुलिस ने पशु तस्करों को पकड़ने के लिए घेरेबंदी की थी। इस दौरान पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सीओ को चोट लगी थी।
विज्ञापन
पशु तस्करों ने ईंट पत्थर फेंका
विस्तार
शाहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात पशु तस्करों ने जमकर उत्पात मचाया। खजांची चौराहे के पास राहगीर की कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो तस्करों ने ईंट व पत्थर से हमला कर दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
विज्ञापन
गोरखपुर में पशु तस्करों की सक्रियता बढ़ गई है, और पुलिस लगातार उनसे भिड़ रही है। हाल ही में, पुलिस ने कई तस्करों को गिरफ्तार किया है और गोवंश को बरामद किया है, लेकिन तस्करी के मामले अभी भी जारी हैं। अभी हाल में पुलिस ने गोरखपुर में कई पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
कैंट इलाके में गोलघर से दो और चौरीचौरा में दो पशु तस्कर गिरफ्तार किए गए थे। ऐसे ही, कैंट इलाके में पुलिस ने पशु तस्करों को पकड़ने के लिए घेरेबंदी की थी। इस दौरान पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सीओ को चोट लगी थी। हालांकि, पुलिस ने पशु तस्करी रोकने के लिए कमर कस ली है। शहर के 21 प्रवेश द्वारों पर पुलिस पिकेट लगाए जाएंगे और हर थाने में स्ट्राइक टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन