{"_id":"600e7ea58ebc3e31cb14a160","slug":"animal-husbandry-department-give-alert-after-receiving-bird-flu-case-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में बर्ड फ्लू का केस मिलने के बाद विभाग हुआ अलर्ट, पोल्ट्री फार्म के संचालकों को दिया गया खास निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में बर्ड फ्लू का केस मिलने के बाद विभाग हुआ अलर्ट, पोल्ट्री फार्म के संचालकों को दिया गया खास निर्देश
Mon, 25 Jan 2021 01:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई राज्यों में बर्ड फ्लू के प्रकोप के बाद गोरखपुर जिले में सैंपल भेजने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिले से इस माह में अब तक 60 सैंपल भेजे गए हैं। राहत की बात यह है कि एक में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। इसकी वजह से पोल्ट्री संचालकों ने राहत की सांस ली है। हालांकि इस बीच देवरिया में बर्ड फ्लू का केस मिलने के बाद सतर्कता और बढ़ा दी गई है। इसकी वजह यह है कि देवरिया से अंडों की सप्लाई गोरखपुर में भी होती है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, देवरिया में केस मिलने के बाद पशुपालन विभाग की टीम जिले के मुर्गी फार्म की विशेष निगरानी कर रही है। सभी पोल्ट्री फार्म के संचालकों को निर्देश दिया गया है कि यदि कोई मुर्गी या मुर्गा मरता है तो इसकी सूचना तत्काल विभाग को दी जाए।
विज्ञापन
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन सैंपल लिए जा रहे हैं। यह सैंपल जांच के लिए इज्जतनगर बरेली भेजे जा रहे हैं। अब तक भेजे गए सैंपल में किसी में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। बताया कि अगर कोई पक्षी मृत अवस्था में पाया जाता है तो उसका सीरम सैंपल भोपाल स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान भेजा जाएगा। इसके लिए विभाग को निर्देशित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
क्या है बर्ड फ्लू
बर्ड फ्लू (एवियन इंफ्लूएंजा) संक्रमित पक्षी से दूसरों में फैलता है। इसमें सबसे खतरनाक स्ट्रेन एच-5, एन-वन है। यह जानलेवा स्ट्रेन है। इसकी चपेट में इंसान आ सकता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है। इसलिए इससे बचने की सलाह दी जाती है। देवरिया में बर्ड फ्लू के केस मिले हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि उसका स्ट्रेन एच-5, एन-8 है। यह ज्यादा खतरनाक नहीं है। बर्ड फ्लू में करीब आठ से 10 स्ट्रेन पाए जाते हैं।