फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Angry passengers protested by blocking the road due to non-availability of bus in Maharajganj

Maharajganj: बस नहीं मिलने से नाराज यात्रियों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, कुछ यात्री मजबूर होकर लौटे घर

Sat, 15 Jun 2024 09:56 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: श्याम जी. Updated Sat, 15 Jun 2024 09:56 PM IST
सार

महराजगंज में बस अड्डे पर पहुंचे यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ीं। बस अड्डे पर कोई बस नहीं थी। मौके पर करीब 40 से अधिक यात्री मौजूद रहे। बस नहीं मिली तो नाराज यात्रियों ने स्टेशन के सामने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Angry passengers protested by blocking the road due to non-availability of bus in Maharajganj
यात्रियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महराजगंज शहर के बस अड्डे पर शनिवार रात आठ बजे के बाद पहुंचे यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ीं। बस अड्डे पर कोई बस नहीं थी। मौके पर करीब 40 से अधिक यात्री मौजूद रहे। बस नहीं मिली तो नाराज यात्रियों ने स्टेशन के सामने प्रदर्शन करते हुए कुछ देर के लिए सड़क जाम किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को समझाकर शांत करा दिया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बस अड्डे पर पहुंचे कटहरा गांव के संदीप कुमार ने बताया कि गोरखपुर से केरल जाने के लिए ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन महराजगंज में ही देर हो गई तो अब ट्रेन मिलनी मुश्किल है। टिकट आरक्षित कराया हूं। कुछ देर बस नहीं मिली तो वह भी बेकार हो जाएगा। इसी तरह से सिसवा महादेव के रहने वाले विकास कुमार को भी लखनऊ जाना था। वह बस अड्डे पर इधर-उधर भटक रहे थे। इन्हीं यात्रियों की तरह से अन्य यात्री भी इधर-उधर पूछताछ कर रहे थे, लेकिन कोई कुछ बताने वाला नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सरल कोतवाल राहुल शुक्ला ने बस का इंतजाम करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। यात्री स्टेशन पर इधर-उधर भटकते रहे। कुछ प्राइवेट वाहन से गोरखपुर रवाना होंगे, जिनकी व्यवस्था नहीं हुई वे लोग अफसोस करते हुए अपने घर चले गए। प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली राहुल शुक्ला ने बताया कि स्थिति सामान्य है। यात्रियों को समझाकर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed