फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   angry

गम और गुस्से में लोग, पूछताछ के लिए छह हिरासत में

Thu, 21 Jan 2021 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
angry
गम और गुस्से में लोग, पूछताछ के लिए छह हिरासत में
विज्ञापन

दरिंदगी के बाद बालिका की हत्या का मामला : गांव छावनी में तब्दील
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/फरेंदा। पुरंदरपुर क्षेत्र में दरिंदगी के बाद बालिका की हत्या से क्षेत्र के लोग गम और गुस्से में हैं। मंगलवार सुबह जैसे ही मामला प्रकाश में आया पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई। हालांकि बुधवार रात तक कोई भी आरोपी पकड़ा नहीं जा सका था। लोगों के गुस्से को भांपते हुए दस थानों की पुलिस गांव में तैनात कर दी गई। सूत्राें अनुसार, छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार रात बालिका के घरवालों को शव सौंप दिया गया। स्थानीय लोगों के आक्रोश को भांपते हुए पुलिस जल्द से जल्द शव का अंतिम संस्कार कराना चाह रही है। वहीं पीड़ित परिवार बालिका के पिता के हरियाणा से आने के बाद ही अंतिम संस्कार करने को कह रहा है।
विज्ञापन

वहीं गांव में आक्रोश को देखते हुए फरेंदा सर्किल के साथ परसा मलिक, बरगदवा, नौतनवां, चौक, महिला थाना सहित अन्य थाने की पुलिस के साथ एएसपी निवेश कटियार, सीओ अशोक कुमार मिश्रा गांव में डेरा डाले हुए हैं। एएसपी निवेश कटियार ने बताया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बालिका के अंतिम संस्कार का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
पुरंदरपुर क्षेत्र के एक गांव की बालिका का शव जंगल के झाड़ी में अर्धनग्न हाल में मिला था। शव की हालत देखकर मासूम के साथ हुई दरिदंगी को देख सहम गए। सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई। मंगलवार रात में पोस्टमार्टम के बाद बालिका का शव गांव पहुंचा तो लोगों की भीड़ जुट गई।
कई स्थानों पर छापा
मंगलवार और बुधवार को पुलिस ने बालिका के साथ दरिंदगी और हत्या करने वालों की तलाश में कई स्थानों पर छापा मारा। सूत्रों के अनुसार, पुलिस पता लगाने में जुटी है कि घटना के करीब कौन-कौन से लोग देखे गए थे।
दोषियों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई
बालिका का शव पहुंचने के बाद बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, सदामोहन उपाध्याय, रेनू गुप्ता, राजन शुक्ला, कुंज बिहारी व भाजपा नेता समीर त्रिपाठी व अशोक जायसवाल पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया। कांग्रेस नेता ने कहा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

पिता ने बेटी को मुखाग्नि दी
फरेंदा। पुरंदरपुर में बालिका के साथ हैवानियत व हत्या की सूचना मिलते ही पिता हरियाणा से घर के लिए चल पड़े। वे बुधवार रात मे करीब आठ बजे घर पहुंचे तो बेटी के शव से लिपटकर रोने लगे। बाद में पुलिस की मौजूदगी में गांव वालों के साथ वे बेटी का शव लेकर रोहिन नदी के कुड़िया घाट पर पहुंचे। जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रात नौ बजे शव का अंतिम संस्कार हुआ। पिता ने नम आंखों से बेटी को मुखाग्नि दी। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि बालिका के पिता ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है। एसओ ने पूछताछ के लिए छह लोगों के हिरासत में लिए जाने की बात भी स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed