फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Anger erupted on the issue of reservation.. Sikriganj police station surrounded

Gorakhpur News: आरक्षण के मुद्दे पर भड़का आक्रोश.. सिकरीगंज थाना घेरा

Thu, 22 Aug 2024 04:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted on the issue of reservation.. Sikriganj police station surrounded
कस्बे में हंगामा कर रहे चार लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में, इसके बाद उग्र हो गई भीड़
विज्ञापन

पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हटाया, पकड़े गए चारों युवकों को चेतावनी देकर छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
सिकरीगंज (गोरखपुर)। आरक्षण के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को सिकरीगंज कस्बे में जमकर हंगामा किया। भीम आर्मी व अन्य संगठनों के लोगों ने दुकानों को जबरन बंद कराने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके विरोध में प्रदर्शनकारियों ने सिकरीगंज थाने को घेर लिया। राहगीरों से भी बदसलूकी की गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा। हालांकि भीड़ के उग्र रुख को देख पुलिस ने हिरासत में लिए गए चारों युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी लौट गए।
जानकारी के मुताबिक, सिकरीगंज में भारत बंद के दौरान कुछ लोग कुईं बाजार में जबरन दुकानें बंद करा रहे थे। पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचकर हंगामा कर चार युवकों को लेकर थाने लेकर चली गई। इसके बाद भीड़ उग्र हो गई और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाया, लेकिन नहीं जब नहीं माने तो हल्का बल प्रयोग कर हटाया।
विज्ञापन



कुछ देर बाद पुलिस के पीछे ही भीड़ भी थाने पहुंच गई और पकड़े गए लोगों को छुड़ाने के लिए सिकरीगंज थाने का घेराव शुरू कर दिया। पकड़े गए चारों युवकों को छोड़ने का दबाव बनाने लगे। करीब आधे घंटे तक थाने के बाहर गहमागहमी का माहौल बना रहा। घटना की सूचना पर सीओ खजनी भी मौके पर पहुंच गए। दोपहर बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुछ लोग सड़क पर नारेबाजी कर रहे थे, जिन्हें कुछ देर के लिए रोका गया था। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। उन्हें छुड़ाने आए लोगों को समझाकर भेज दिया गया।



-जितेंद्र कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed