{"_id":"61b82895d4515f5f7128e3e5","slug":"anganwadi-workers-will-go-to-lucknow-for-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आज शाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जाएंगी लखनऊ, इको गार्डन में देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आज शाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जाएंगी लखनऊ, इको गार्डन में देंगे धरना
Tue, 14 Dec 2021 10:46 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 14 Dec 2021 10:46 AM IST
सार
ए प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि मौर्य ने कहा कि हम सरकार से वही मांग रहे हैं, जो सरकार ने हमें देने के लिए कहा था। मुख्यमंत्री ने कई बार यह घोषणा की थी कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा दिया गया है, लेकिन, बढ़ा कुछ नहीं।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी सहायिकाओं का धरना।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंगनबाड़ी सहायिकाओं का धरना अब बुधवार से लखनऊ के इको गार्डन में होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने सोमवार को नगर निगम में धरना समाप्ति की घोषणा करते हुए, सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया है। वे मानदेय बढ़ोत्तरी के लिए दो दिसंबर से नगर निगम पार्क में धरना दे रही थीं।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी व सहायिकाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि मौर्य ने कहा कि हम सरकार से वही मांग रहे हैं, जो सरकार ने हमें देने के लिए कहा था। मुख्यमंत्री ने कई बार यह घोषणा की थी कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा दिया गया है, लेकिन, बढ़ा कुछ नहीं।
विज्ञापन
इतना ही नहीं सरकार ने कहा कि प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, वह भी नहीं मिली। इससे सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। पूरे प्रदेश से आंगनबाड़ी बहनें लखनऊ पहुंच रही हैं। वे सरकार को अपनी ताकत दिखाएंगी। यदि हमारी जायज मांगों को सरकार ने नहीं माना तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन