फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Anganwadi worker injured after being hit by a speeding truck.

Gorakhpur News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घायल

Tue, 14 Jul 2026 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 14 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker injured after being hit by a speeding truck.
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के लोटन कस्बा स्थित खड़िया चौराहे के पास मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिथलेश चौबे (50) बुरी तरह घायल हो गईं।
विज्ञापन

परिजन उन्हें सीएचसी लोटन लेकर गए, जहां हालत गंभीर देखते हुए डाॅक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, मिथलेश पत्नी नरेंद्र चौबे निवासी मरवटिया लोटन-सोहास रोड पर स्थित आंगनबाड़ी कार्यालय से अपने बेटे के साथ बाइक से मरवटियां घर जा रही थीं।
विज्ञापन

कोल्हुई-मोहाना रोड पर खड़िया चौराहे के पास पहुंची थीं कि कोल्हुई के तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मिथलेश घायल हो गईं। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह सीएचसी लोटन लेकर गए, जहां डाॅक्टरों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा का कहना है कि हादसे की जानकारी है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।घ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed