फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ancestral rituals performed and *Tarpan* offered; *Pitru Paksha* concludes.

Gorakhpur News: पितृ विसर्जन कर पूर्वजों का किया तर्पण, पितृपक्ष समाप्त

Sun, 11 Oct 2026 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 11 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Ancestral rituals performed and *Tarpan* offered; *Pitru Paksha* concludes.
गोरखपुर। पितृ विसर्जन के अवसर पर शनिवार को लोगों ने अपने पूर्वजों का तर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसी के साथ 27 सितंबर से शुरू हुए पितृपक्ष का समापन हो गया। राप्ती नदी के रामघाट तट पर गुरुकृपा संस्थान और अखिल भारतीय क्रांतिकारी सम्मान संघर्ष मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्र के ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के लिए पिंडदान, तर्पण और जलांजलि अर्पित की गई। आयोजक, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री बृजेश राम त्रिपाठी ने मुंडन कराकर पिंडदान और तर्पण किया। मोर्चा के प्रभारी एवं भूतपूर्व वायु सैनिक व शिक्षक शंकर शरण दूबे ने कहा कि यह आयोजन ज्ञात-अज्ञात बलिदानियों के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed