फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   An overnight inspection campaign led to the arrest of 100 drunk drivers.

Gorakhpur News: रातभर चला जांच अभियान, नशे में धुत 100 चालक पकड़े गए

Mon, 18 May 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
An overnight inspection campaign led to the arrest of 100 drunk drivers.
गोरखपुर। सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए यातायात पुलिस ने शनिवार रात जिले के विभिन्न टोल प्लाजा पर सघन जांच अभियान चलाया। नेशनल हाईवे और लिंक एक्सप्रेसवे से जुड़े आठ टोल प्लाजा पर हुई कार्रवाई के दौरान 1085 वाहनों की जांच की गई। अभियान में बड़ी संख्या में यातायात नियमों की अनदेखी सामने आई।
विज्ञापन

जांच के दौरान 100 वाहन चालक शराब या अन्य नशीले पदार्थ के सेवन के बाद वाहन चलाते मिले। पुलिस ने सभी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे 32 डंपर और ट्रकों को भी रोका गया। वहीं ओवर स्पीड में वाहन चलाने वाले 46 चालकों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि निदेशालय के निर्देश पर रात के समय अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों की भी जांच की गई। पुलिस टीम ने ब्रेथ एनालाइजर मशीन के जरिये चालकों की जांच की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह गंभीर है। दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed