फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A water tank that was obstructing the construction of a four-lane road in Gorakhpur has been demolished.

UP: JCB से ध्वस्त किया गया पुराना ओवरहेड टैंक, फोरलेन निर्माण में अब नहीं आएगी रुकावट- दो घंटे जाम रही सड़क

Tue, 07 Jul 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 07 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
A water tank that was obstructing the construction of a four-lane road in Gorakhpur has been demolished.

कौवाबाग के पीएसी तिराहा स्थित रेलवे के ओवरहेड टैंक सोमवार को गिरा दी गई। असुरन चौराहे से मोहद्दीपुर तक बन रही फोरलेन सड़क निर्माण में यह ओवरहेड टैंक बाधा बनी थी। इस वजह से फोरलेन सड़क निर्माण में देरी हो रही थी।

विज्ञापन


रेलवे के ओवरहेड टैंक होने से कार्यदायी संस्था को हटाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे से आदेश लेनी पड़ी। सोमवार को कार्यदायी ने जेसीबी से ओवरहेड टैंक को ध्वस्त करा दिया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी और पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


दो घंटे तक रही असुरन-मोहद्दीपुर सड़क डाइवर्ट
ओवरहेड टैंक ध्वस्त करने से पहले ट्रैफिक पुलिस ने कौवाबाग से मोहद्दीपुर सड़क की यातायात व्यवस्था डाइवर्ट की थी। मोहद्दीपुर और पीएसी की तरफ से आने वाले वाहनों को कौवाबाग अंडरपास रोड से रेलवे कारखाना रोड होते कौवाबाग पुलिस चौकी होते हुए असुरन व पादरी बाजार होते हुए भेजा गया। वहीं असुरन और पादरी बाजार से आने वाले वाहनों को कौवाबाग पुरानी पुलिस चौकी के बगल से होते हुए डाइवर्ट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed