फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   An illegal hospital was operating in two rooms in Kaudiram, Gorakhpur.

अवैध अस्पताल: प्रजनन के बाद प्रसूता की मौत,संचालक शटर गिराकर फरार- 10 वर्षों से चल रहा था दो कमरे में Hospital

Wed, 23 Oct 2024 05:34 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 23 Oct 2024 05:34 PM IST
सार

सेमरी गांव निवासी रिंकी पत्नी विपिन गौड़ को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने सोमवार सुबह करीब 10 बजे अस्पताल में भर्ती कराया था। ऑपरेशन के दौरान उसने एक बच्ची को जन्म दिया। अधिक रक्तस्राव होने से महिला की हालत बिगड़ गई। संचालक ने परिजनों के साथ उसे एंबुलेंस से गोरखपुर भेजकर एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
An illegal hospital was operating in two rooms in Kaudiram, Gorakhpur.
इन्हीं दो कमरों में चल रहा था अवैध अस्पताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कस्बे में गोला-कौड़ीराम रोड पर बिना बोर्ड और बैनर के दो कमरों में 10 साल से एक अस्पताल चल रहा है। सोमवार रात एक प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा हुआ। पुलिस के पहुंचने से पहले ही संचालक अस्पताल का शटर गिराकर फरार हो गया।

विज्ञापन


कस्बे में स्थित अस्पताल में सेमरी गांव निवासी रिंकी पत्नी विपिन गौड़ को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने सोमवार सुबह करीब 10 बजे भर्ती कराया। ऑपरेशन के दौरान उसने एक बच्ची को जन्म दिया। अधिक रक्तस्राव होने से महिला की हालत बिगड़ गई। संचालक ने परिजनों के साथ उसे एंबुलेंस से गोरखपुर भेजकर एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजन शव लेकर घर पहुंचे और लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा किया। अस्पताल संचालक ने एक अन्य भर्ती महिला को जिसे जुड़वा बच्चे पैदा हुए थे। उसे बगल के नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। इसके बाद अपने अस्पताल में ताला बंद करके भाग गया। मृतक रिंकी की दो बेटियां पहले से थीं। सूत्रों की मानें तो अस्पताल में अवैध अल्ट्रासाउंट सेंटर भी संचालित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed