फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   An FIR has been registered against nine accused, including two named, at the Cantt police station.

Gorakhpur News: बैंक पासबुक देने से इंकार पर युवक की पिटाई, तोड़ा मोबाइल- रेलवे स्टेशन की घटना

Wed, 08 Apr 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 08 Apr 2026 02:50 AM IST
सार

महाराजगंज के श्यामदेउरवां पुरैना गांव निवासी पीड़ित शिवम पांडेय जगन्नाथपुर इलाके में किराए पर रहते हैं। शिवम ने पुलिस को बताया कि पिछले वर्ष उनकी मुलाकात बिछिया निवासी पीयूष और रितिक जायसवाल से हुई थी। आरोप है कि जान-पहचान बढ़ने के बाद दोनों युवक रुपये का लालच देकर बैंक खाते की डिटेल, पासबुक और एटीएम कार्ड मांगने लगे।
 

विज्ञापन
An FIR has been registered against nine accused, including two named, at the Cantt police station.
सांकेतिक 

विस्तार

रेलवे स्टेशन पर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड देने से इन्कार पर आरोपियों ने युवक को बेरहमी से पीटा और उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। कैंट थाना पुलिस ने मामले में दो नामजद पीयूष और रितिक समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


महाराजगंज के श्यामदेउरवां पुरैना गांव निवासी पीड़ित शिवम पांडेय जगन्नाथपुर इलाके में किराए पर रहते हैं। शिवम ने पुलिस को बताया कि पिछले वर्ष उनकी मुलाकात बिछिया निवासी पीयूष और रितिक जायसवाल से हुई थी। आरोप है कि जान-पहचान बढ़ने के बाद दोनों युवक रुपये का लालच देकर बैंक खाते की डिटेल, पासबुक और एटीएम कार्ड मांगने लगे।

विज्ञापन

मना करने पर उन्हें धमकी दी गई। चार अप्रैल की रात वह लखनऊ जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे। वह चाय की दुकान पर बैठे थे कि आरोपी अपने सात अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा और उन्हें घेर लिया। सभी ने मिलकर उनकी बेरहमी से पिटाई की। हमलावरों ने उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया और भाग गए।

प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट संजय सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed