{"_id":"6aa7129e708d62981e07ec12","slug":"an-expert-presented-a-live-demonstration-of-3d-guided-implant-surgery-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1450062-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विशेषज्ञ ने बताया थ्रीडी गाइडेड इंप्लांट सर्जरी का लाइव डेमो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विशेषज्ञ ने बताया थ्रीडी गाइडेड इंप्लांट सर्जरी का लाइव डेमो
Mon, 14 Sep 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। इंडियन डेंटल एसोसिएशन शाखा की ओर से रविवार को मोहद्दीपुर स्थित निजी होटल में ‘डेंटल इंप्लांटोलॉजी’ विषय पर एक दिवसीय कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें पूर्वांचल, बिहार और नेपाल से पहुंचे 250 से अधिक दंत चिकित्सकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मुख्य वक्ता बीएचयू वाराणसी के प्रोस्थोडॉन्टिक्स व इंप्लांटोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजेश बंसल रहे। उन्होंने डेंटल इंप्लांट की सैद्धांतिक और व्यावहारिक बारीकियों की जानकारी दी। साथ ही थ्री डी गाइडेड इंप्लांट सर्जरी, इमीडिएट इंप्लांट प्लेसमेंट और आधुनिक सर्जिकल तकनीकों पर चर्चा की। लाइव मॉडल पर इंप्लांट लगाने की प्रक्रिया, फ्लैप डिजाइनिंग, ड्रिलिंग सीक्वेंस और स्यूचरिंग का प्रदर्शन भी किया गया। चिकित्सकों ने रोजमर्रा की प्रैक्टिस से जुड़ी जटिलताओं पर विशेषज्ञ से सवाल-जवाब किए गए। आईडीए के मानद सचिव डॉ. एएन शर्मा ने कहा कि दंत चिकित्सा में नई तकनीकों और शोध से चिकित्सकों को लगातार अपडेट रहना जरूरी है। इस अवसर पर डॉ. प्रवीण राय, डॉ. प्रियंका वर्मा,डॉ. आशीष शाही,डॉ. पीके माथुर अन्य लोग मौजूद रहे।