{"_id":"69406025e3bc4472680c2fe7","slug":"an-engineer-was-defrauded-of-265-lakh-rupees-on-the-pretext-of-providing-laborers-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1166212-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मजदूर उपलब्ध कराने के नाम पर इंजीनियर से 2.65 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मजदूर उपलब्ध कराने के नाम पर इंजीनियर से 2.65 लाख की ठगी
विज्ञापन
हरपुर बुदहट। थाना क्षेत्र के ग्राम मुरदेवा निवासी सिविल इंजीनियर रामजस ने मजदूर उपलब्ध कराने के नाम पर बिहार के मोतिहारी जिले के संजय साहनी पर 2.65 लाख रुपये ठगी का आरोप लगाया है। रकम अलग-अलग तिथियों पर नकद और गूगल-पे के माध्यम से आरोपी के खाते में भेजी गई थी। एसएसपी राज करन नय्यर के निर्देश पर हरपुर बुदहट पुलिस ने आरोपी संजय के खिलाफ जालसाजी और ठगी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पीड़ित रामजस ने बताया कि वह सिविल डिप्लोमा धारक है और गुजरात की एक बिल्डिंग मटेरियल कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। इसी दौरान उसकी पहचान संजय साहनी से हुई, जो सरिया फोरमैन के रूप में काम करता था। संजय साहनी ने मजदूर उपलब्ध कराने का भरोसा देकर रामजस को उसके पैतृक गांव भेजा और मजदूर लगाने के लिए अग्रिम धनराशि की मांग की। विश्वास में आकर रामजस ने कुल 2.65 लाख रुपये अलग-अलग तिथियों पर भेज दिए।
रामजस का कहना है कि इसके बावजूद आरोपी ने न तो मजदूर उपलब्ध कराए गए और न ही रुपया वापस किया। बार-बार संपर्क करने पर आरोपी टालमटोल करता रहा। 7 मई 2025 को बेटी की शादी का हवाला देकर समय मांगा गया, लेकिन इसके बाद संजय साहनी का फोन भी बंद हो गया। एसएसपी राज करन नय्यर के निर्देश पर हरपुर बुदहट पुलिस ने संजय साहनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाप्रभारी विवेक कुमार मिश्रा का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। संवाद