फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   An employee of State Tax Department died after falling from third floor of office in Gorakhpur

UP: हंसमुख स्वभाव के थे संजय, बीवी से होता था विवाद, अक्सर ऑफिस में ही बिताते थे रात; पड़ोसियों ने बताई ये बात

Thu, 14 Aug 2025 03:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 14 Aug 2025 03:37 PM IST
सार

गोरखपुर में राज्य कर विभाग के भवन की तीसरी मंजिल से गिरने वाले संजय कुमार शराब पीने के लती थे। इसके चलते अक्सर पत्नी से भी विवाद होता था। यही कारण था कि वह अक्सर ससुराल न जाकर कार्यालय परिसर में ही सो जाते थे।

विज्ञापन
An employee of State Tax Department died after falling from third floor of office in Gorakhpur
मृतक संजय की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोरखपुर में राज्य कर विभाग में तैनात कर्मचारी संजय कुमार (40) की बुधवार शाम रामगढ़ताल स्थित कार्यालय की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, छत से संजय के गिरने की वजह के बारे में कर्मचारी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। हालांकि सफाई करते समय भी गिरने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


राजघाट थाना क्षेत्र के खुर्रमपुर निवासी संजय कुमार पत्नी राजकुमारी व चार बच्चों जया, नैंसी, गौरव व निखिल के साथ पिछले 10 साल से खोराबार के डांगीपार पकवा इलाके में रहते थे। वह राज्य कर कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। 
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब चार बजे संजय कार्यालय की तीसरी मंजिल से गिर गए। संजय को जमीन पर खून से लथपथ देख कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस संजय को बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, साथी कर्मचारियों ने घटना की जानकारी संजय के बड़े बेटे गौरव को दी। रामगढ़ताल थाना प्रभारी चितवन कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे और पूछताछ से मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इधर, पीएम हाउस पहुंचे पत्नी और बेटे कागजी कार्रवाई कर लौट गए। संजय के शव का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को कराया जाएगा।
 
Trending Videos

घटना के दो घंटे पहले पैतृक घर पहुंचे थे संजय
खुर्रमपुर स्थित पैतृक घर के पड़ोसी भीम प्रताप ने बताया कि वह पिछले दो दिन से लगातार मकान पर आ रहे थे। बुधवार को दोपहर दो बजे नशे की हालत में घर पहुंचे थे। बुजुर्ग मां गिनावती व आंख से दिव्यांग दोनों भाइयों सत्येंद्र और सुजीत से मिलने के बाद संजय लौट गए थे।

पत्नी से होता था विवाद, अक्सर कार्यालय परिसर में ही बिताते थे रात
गोरखपुर में राज्य कर विभाग के भवन की तीसरी मंजिल से गिरने वाले संजय कुमार शराब पीने के लती थे। इसके चलते अक्सर पत्नी से भी विवाद होता था। यही कारण था कि वह अक्सर ससुराल न जाकर कार्यालय परिसर में ही सो जाते थे। यह बात पैतृक घर के पास रहने वाले लोगों ने बताई।

 

उनका कहना था कि संजय मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के थे। लेकिन शराब पीने के बाद उग्र हो जाते थे। नशे के चलते पत्नी से भी कहासुनी होती थी। वह अक्सर अपनी बूढ़ी मां और दोनों बेटों से मिलने आते थे। 

 

पड़ोसियों ने बताया कि संजय एकलौते कमाने वाले थे। मझला भाई दोनों आंखों से दिव्यांग है। वहीं छोटा भाई बेरोजगार है। हाल ही में उन्होंने अपने मझले भाई की आंखों का ऑपरेशन कराया था।

सब ठीक है ना, भाई को कुछ हुआ तो नहीं
हादसे के बाद भीड़ जब उनके घर के बाहर पहुंची तो आंख से दिव्यांग भाई हड़बड़ाते हुए बोला कि क्या हुआ भाई को.. सब ठीक है न.. कुछ हुआ तो नहीं। मझले भाई की इस हालात में देख पड़ोसी घटना नहीं बता सके। न ही उनकी मां को ही जानकारी दी गई। वहीं पूछने पर संजय के बेटे ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed