फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Amrutani known for guava today smack brought it into disrepute in Gorakhpur

Gorakhpur News: अमरूद के लिए जाना जाता था बाग, आज स्मैक-कच्ची ने कर दिया बदनाम

Mon, 08 Jan 2024 12:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 Jan 2024 12:42 PM IST
सार

अमरूतानी शहर के करीब का हिस्सा है, लेकिन आज भी यहां पर मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, सड़क की पर्याप्त व्यवस्था न होने की वजह से यहां पर चाहकर भी कोई बस नहीं पाता।

विज्ञापन
Amrutani known for guava today smack brought it into disrepute in Gorakhpur
अमरूतानी में नहीं बना है रोड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अमरूतानी की पहचान वक्त के साथ बदली है। पहले यहां पर शहर के शौकीन लोग अमरूद के लिए जाते थे। पुराने लोग बताते हैं, यहां पर पहले बच्चे भी खेलने के लिए आते थे, लेकिन वर्ष 1980 के बाद धीरे-धीरे यह इलाका पहले कच्ची शराब और फिर स्मैक के लिए बदनाम हो गया। शहर के करीब के इस हिस्से में शौकीन लोगों ने जमीन भी खरीदी, लेकिन मूलभूत सुविधाएं न होने की वजह से विकास नहीं हो सका।

विज्ञापन


जिन लोगों ने जमीन ली है, वह भी कभी कभार ही आते हैं। वक्त के साथ ही इस इलाके का नाम आते ही लोगों के जेहन में अपराध ही आता है। अब इस तस्वीर को सिर्फ विकास के दम पर ही बदला जा सकता है। यहां के लोग भी चाहते है कि उनके इलाके की पहचान बदले।
विज्ञापन


शहर को करीब से जानने वाले साहित्यकार रविंद्र श्रीवास्तव उर्फ जुगानी भाई बताते हैं- मुझे अच्छे से याद है, यह घना जंगल था। इतने पेड़ थे कि दिन में भी अंधेरा रहता था। अमरूद यहां का प्रसिद्ध था, लेकिन बाद में यह इलाका कच्ची शराब और स्मैक के लिए पहचाना जाने लगा। इसी वजह से यहां पर कोई रहना, बसना भी नहीं चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बोले सीएम योगी, विरासत गलियारा बनाएं, लेकिन किसी व्यापारी का नुकसान न हो

अमरूतानी में रहने वाले ही दीपचंद, राजन साहनी बताते हैं -एक हिस्सा जब पेड़ से साफ हुआ तो वहां पर लोगों ने घर बनवाया, रहना भी शुरू किया, लेकिन कच्ची शराब के धंधे ने इस इलाके को बदनाम कर दिया। अंदर के घने क्षेत्र में कच्ची शराब बनती है और पुलिस आकर अक्सर पकड़ भी लेती थी। इस वजह से इलाका बदनाम होता चला गया। इस वजह से यहां पर कोई रहना ही नहीं चाहता है। वह बताते हैं- अमरूतानी से कुछ दूरी पर बसे नौसड़ और उसके आगे तक की जमीनों की कीमत बढ़ गई, लेकिन बदनामी की वजह से यहां पर जमीनों की कीमत भी नहीं बढ़ पाई।

आज भी सुविधाएं नहीं, चाहकर भी बसना आसान नहीं
अमरूतानी शहर के करीब का हिस्सा है, लेकिन आज भी यहां पर मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, सड़क की पर्याप्त व्यवस्था न होने की वजह से यहां पर चाहकर भी कोई बस नहीं पाता। राज साहनी बताते हैं, यहां पर सिर्फ वही पुराने लोग हैं, जिनका गांव आसपास है और यहां पर उनकी जमीन थी, इस वजह से निर्माण करवा लिए। दूसरे कई मकान ऐसे हैं, जो कच्ची शराब के धंधे से जुड़ा होने की वजह से ही यहां पर आए और मकान बनवाकर अवैध काम करके इसको और बदनाम कर दिए।

इसे भी पढ़ें: गुरु ने सूद में लगवाई विनोद की काली कमाई...अब बढ़ सकती है रार

पहले इतनी गंदगी नहीं थी, जितना अब बदनाम हुआ
पहले बांध छोटा होने की वजह से बाढ़ का पानी इस इलाके में आ जाता था, लेकिन फिर भी पेड़ की हरियाली की वजह से आसपास के गांव के लोग गर्मी के मौसम में ठंड का एहसास करने के लिए यहां पर आते थे। पहले इतनी गंदगी नहीं थी, जितना बाद में कच्ची शराब और स्मैक की वजह से हो गया। अब तो सही मानिए वहां पर अगर बच्चा अमरूद खाने भी जाए तो डर ही लगता है।-गिरधारी लाल, रिटायर्ड फौजी।

इसे भी पढ़ें:  मंडी से निकलते ही दोगुने भाव पर बिक रही हैं सब्जियां, आम आदमी की बढ़ी परेशानी

अमरूतानी से आने वाले को देखते है संदेह की नजर से
यह इलाका इस कदर शराब और स्मैक के लिए बदनाम हो गया है कि आज वहां से कोई दिन में ही आते नजर आ जाए तो फिर घरवाले परेशान हो जाते हैं कि कहीं उसे कोई गलत लत तो नहीं लग गई। यानी वहां पर जाने के बाद उसे घरवालों को सफाई जरूर देनी पड़ती है। अगर वास्तव में यहां पर सरकारी योजना ला दी जाए तो इस क्षेत्र का विकास हो जाएगा और बदनामी का दाग भी हट जाएगा।- रूपेश श्रीवास्तव, अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संघ परिषद।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed