{"_id":"659b909770b76b8e730e0521","slug":"traders-met-chief-minister-yogi-regarding-building-heritage-corridor-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में बोले सीएम योगी, विरासत गलियारा बनाएं, लेकिन किसी व्यापारी का नुकसान न हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में बोले सीएम योगी, विरासत गलियारा बनाएं, लेकिन किसी व्यापारी का नुकसान न हो
Mon, 08 Jan 2024 11:35 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:35 AM IST
सार
या। विरासत गलियारे के तहत धर्मशाला बाजार से अलीनगर, रेती, घंटाघर होते हुए पांडेयहाता की सड़क का चौड़ीकरण होना है। व्यापारियों का कहना है कि सड़क लगभग 16 मीटर चौड़ी की जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो व्यापारियों का काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन
सीएम योगी से मिलने पहुंचे व्यापारी लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों से कहा कि विरासत गलियारा बनाएं, लेकिन ध्यान रखें कि इससे किसी व्यापारी का नुकसान न हो। उन्हाेंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वे निश्चिंत रहें। किसी का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने यह आश्वासन रविवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचे व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल को दिया। विरासत गलियारे के तहत धर्मशाला बाजार से अलीनगर, रेती, घंटाघर होते हुए पांडेयहाता की सड़क का चौड़ीकरण होना है। व्यापारियों का कहना है कि सड़क लगभग 16 मीटर चौड़ी की जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो व्यापारियों का काफी नुकसान होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बाजारों में झूल रहे बिजली के तारों को भूमिगत कर दिया जाएगा। सड़क के बीच में पतले डिवाइडर बनवाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसी व्यवस्था बनाएं कि दुकानों का कम से कम नुकसान हो। जरूरत पड़े तो अधिकारी एक बार फिर सड़कों की नपाई कर लें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सड़क का चौड़ीकरण होने से व्यापार बढ़ेगा। गोरखनाथ मंदिर रोड और मेडिकल कॉलेज रोड की तर्ज पर यहां भी चौड़ीकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में संजय सिंघानियां, संतोष वर्मा, आशीष गुप्ता, सरदार कमलजीत सिंह, पवन गुप्ता, अशोक गुप्ता आदि शामिल रहे।