फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Amrit Bharat and Vande Bharat will ease way from Gorakhpur to Ayodhya Delhi

UP News: गोरखपुर से अयोध्या-दिल्ली की राह आसान करेगी अमृत भारत व वंदे भारत, पीएम दिखा सकते हैं हरी झंडी

Wed, 27 Dec 2023 10:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 Dec 2023 10:28 AM IST
सार

रेल प्रशासन का अनुमान है कि 25 से 28 जनवरी के बीच अयोध्या जाने वालों की भीड़ ज्यादा होगी। 26 जनवरी इस बार शुक्रवार को है और इसके बाद केंद्रीय कार्यालयों में शनिवार व रविवार को अवकाश रहता है। श्रीराम भव्य मंदिर को देखने और रामलला का दर्शन करने के लिए इस बीच लोग जाने की तैयारी करेंगे।

विज्ञापन
Amrit Bharat and Vande Bharat will ease way from Gorakhpur to Ayodhya Delhi
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

गोरक्षनगरी से राम की नगरी अयोध्या और दिल्ली की राह अब और आसान हो जाएगी। गोरखपुर से वंदे भारत ट्रेन चलाने के बाद अब रेलवे दरभंगा से नई दिल्ली के लिए गोरखपुर-अयोध्या होकर पहली अमृत भारत ट्रेन चलाने जा रहा है। वहीं, अयोध्या से आनंद विहार के लिए वंदे भारत ट्रेन भी चलाई जाएगी। इन दोनों ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या से 30 दिसंबर को हरी झंडी दिखा सकते हैं। ट्रेनों को चलाने के लिए रेल प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अमृत भारत ट्रेन के गोरखपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इसकी तैयारी रेल प्रशासन ने की है। हालांकि, ट्रेन को चलाने के लिए अभी शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, लेकिन रेल प्रशासन की तैयारी इस ट्रेन को प्लेटफॉर्म एक से चलाने की है। प्लेटफॉर्म एक पर कैब-वे पर एक छोटा मंच लगाकर कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने की योजना है।
विज्ञापन


पुश-पुल तकनीक वाली इस ट्रेन की खासियत यह है कि इसमें दोनों तरफ इंजन लगे होंगे। आगे वाला इंजन ट्रेन को खींचेगा, पीछे वाला धक्का देगा। दोनों इंजनों के संचालित होने से ट्रेन की गति बढ़ जाएगी। इससे ट्रेन के चलने और रुकने के दौरान स्पीड पकड़ने में समय जाया नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर शहर के एक बड़े चिकित्सा संस्थान के हैं तीनों कोविड संक्रमित, लखनऊ में हुई थी पुष्टी

वहीं, अयोध्या से आनंद विहार तक नई वंदे भारत ट्रेन चलाने की भी तैयारी शुरू हो गई है। यह ट्रेन नार्दन रेलवे चलाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अमृत भारत ट्रेन की नई सुविधा शुरू करने की तैयारी चल रही है, इसमें दोनों तरफ इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव लगे रहेंगे। इससे औसत गति काफी बेहतर होगी। इंजन रिवर्सल से भी मुक्ति मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: पहले रेकी फिर वारदात: पुलिस लिखे वाहन से चोरी करता था बरेली गैंग, चार सदस्य गिरफ्तार
 

25 से 27 के बीच गोरखपुर से अयोध्या के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन के बाद अयोध्या जाने वाली संभावित भीड़ को लेकर रेल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गोरखपुर से अयोध्या के बीच मेमो ट्रेन को स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा। तीन से चार मेमो की रेक को इसके लिए सुरक्षित रख लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: गुरू गोरखनाथ को नेपाल राजघराने के बाद गोरखा समाज के लोग भी चढ़ाएंगे खिचड़ी
 

रेल प्रशासन का अनुमान है कि 25 से 28 जनवरी के बीच अयोध्या जाने वालों की भीड़ ज्यादा होगी। 26 जनवरी इस बार शुक्रवार को है और इसके बाद केंद्रीय कार्यालयों में शनिवार व रविवार को अवकाश रहता है। श्रीराम भव्य मंदिर को देखने और रामलला का दर्शन करने के लिए इस बीच लोग जाने की तैयारी करेंगे। इसी हिसाब से रेल प्रशासन ने भी अपनी तैयार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed