फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Amit Shah will release the Kalyan Centenary issue of Gita Press

Gorakhpur: अमित शाह के हाथों होगा गीता प्रेस के कल्याण शताब्दी अंक का विमोचन, हरिद्वार में होगा कार्यक्रम

Wed, 10 Sep 2025 09:41 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 10 Sep 2025 09:41 PM IST
सार

ऋषिकेश में 2026 में 20 से 22 जनवरी तक आयोजित कल्याण के शताब्दी वर्ष समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण देने के लिए गीताप्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में विगत आठ सितंबर को मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल के अनुसार, गृह मंत्री ने शामिल होने की सहमति दी।

विज्ञापन
Amit Shah will release the Kalyan Centenary issue of Gita Press
अमित शाह के हाथों होगा गीता प्रेस के कल्याण शताब्दी अंक का विमोचन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गीता प्रेस की कल्याण पत्रिका के सौ वर्ष पूरे हो रहे हैं, इसका 100वां विशेषांक जनवरी में प्रकाशित होगा। यह अभी तक प्रकाशित किए गए सभी कल्याण पत्रिकाओं का संग्रह होगा, जिसका विमोचन केंद्र सरकार के गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। वह शताब्दी वर्ष समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड के ऋषिकेश में 2026 में 20 से 22 जनवरी को होगा।

विज्ञापन


ऋषिकेश में 2026 में 20 से 22 जनवरी तक आयोजित कल्याण के शताब्दी वर्ष समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण देने के लिए गीताप्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में विगत आठ सितंबर को मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल के अनुसार, गृह मंत्री ने शामिल होने की सहमति दी। तीन दिन के कार्यक्रम में वह किसी एक दिन आ सकते हैं। इसकी सूचना मंत्रालय से बाद में आएगी। उनके हाथों शताब्दी वर्ष अंक का विमोचन कराया जाएगा। 

विज्ञापन

गीताप्रेस के प्रबंधक डा. लालमणि तिवारी ने बताया कि गृह मंत्री से गीताप्रेस के विस्तार पर चर्चा भी हुई। चर्चा के दौरान उन्होंने गीताप्रेस को अहमदाबाद व गांधी नगर के बीच में जमीन उपलब्ध कराने बात कही। उन्होंने उपनिषदों के फार्मेट बदलने, हिंदी भावार्थ को और सरल करने का सुझाव भी दिया। इस अवसर पर उन्हें कल्याण विशेषांक ''पर्यावरण अंक'', गुजराती भाषा में चित्रमय गीता, वराह पुराण व वामन पुराण पुस्तकें भेंट की गईं। प्रतिनिधि मंडल में ट्रस्टी देवीदयाल अग्रवाल, नीलरतन चांदगोठिया, नारायण प्रसाद अजितसरिया, ट्रस्ट बोर्ड के सदस्य अजय प्रकाश अग्रवाल, प्रबंधक डा. लालमणि तिवारी व शिवाजी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed