फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Amit Shah said Uttar Pradesh will become number one state of country

UP Election 2022: गोरखपुर में बोले अमित शाह, 'उत्तर प्रदेश बनेगा देश का एक नंबर राज्य'

Sat, 05 Feb 2022 10:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Feb 2022 10:22 AM IST
सार

गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश से सांसद हैं। प्रदेश को पीएम मोदी का दुलार मिलता है। योगी की कर्मठता की सौगात भी मिली है। प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है।

विज्ञापन
Amit Shah said Uttar Pradesh will become number one state of country
गोरखपुर में सीएम योगी के साथ गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि योगी की अगुवाई में उत्तर प्रदेश, देश का नंबर-1 राज्य बनेगा। प्रदेश की अर्थव्यवस्था सबसे मजबूत होगी। गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नामांकन कराने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाएं। विनम्रतापूर्वक समर्थन व सहयोग मांगें। 300 से ज्यादा विधानसभा सीटें जीतनी हैं। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। पश्चिम के साथ पूरे उत्तर प्रदेश की जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा। प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनेगी।

विज्ञापन

यूपी को मोदी का दुलार, योगी की कर्मठता की सौगात

गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश से सांसद हैं। प्रदेश को पीएम मोदी का दुलार मिलता है। योगी की कर्मठता की सौगात भी मिली है। प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है। मोदी व योगी ने प्रदेश का विकास किया है। जन-जन के उत्थान में लगे हैं।

विज्ञापन

यूपी 45 योजनाओं में नंबर-एक

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो जनकल्याणकारी योजनाएं बनाईं, उनका उत्तर प्रदेश में शानदार तरीके से क्रियान्वयन हुआ है। केंद्र की 73 योजनाओं में उत्तर प्रदेश की रैंक एक से पांचवीं है। 45 योजनाओं में नंबर वन है। उत्तर प्रदेश की 1.73 करोड़ महिलाओं को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन दिया गया है। 1.82 करोड़ परिवारों को निशुल्क बिजली कनेक्शन मिला है। 43.5 लाख लोगों को पीएम आवास की सौगात दी गई है। कोरोना को काबू किया गया है। मुफ्त वैक्सीन देने के मामले में उत्तर प्रदेश, देश में अग्रणी है। 15 करोड़ लोगों को दो साल के लिए मोदी सरकार ने मुफ्त राशन की व्यवस्था की है। योगी ने खाद्य तेल, दाल और नमक को भी जोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

गोरक्षपीठ के सेवा भाव को किया याद

शाह ने गोरखपुर की धरा को पावन बताया और कहा कि भगवान बुद्ध, भगवान महावीर, गुरु गोरखनाथ, संतकबीर की कर्मभूमि है। इस पावन भूमि पर, आज योगी का नामांकन पत्र भरवाने का सौभाग्य मिला है। गोरक्षपीठ की तीन पीढ़ियों ने गोरखपुर को संरक्षित करने और संवारने का काम किया है। योगी के गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ ने समाज के हर तबके को साथ लेकर चलने का उदाहरण पेश किया था। महंत अवेद्यनाथ से मेरे करीबी रिश्ते थे। अब उनके कार्यों को योगी आदित्यनाथ आगे बढ़ा रहे हैं।

अब गोरखपुर विकास का प्रतीक

शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के कार्यकाल में गोरखपुर का सुंदरीकरण हुआ है। ऐसा लगता है कि गोरखपुर की जवानी बढ़ती जा रही है। इसी गोरखपुर को कभी यूपी और बिहार के माफिया का अभ्यारण्य माना जाता था। अब विकास का प्रतीक बन गया है। यहां जापानी बुखार (इंसेफ्लाइटिस) से प्रतिवर्ष हजारों बच्चों की मौत होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। भाजपा ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया तो उन्होंने इस पर काबू पा लिया। इंसेफेलाइटिस के 90 प्रतिशत मामले कम हो गए हैं।

गोरखपुर की नई परिभाषा गढ़ी

शाह ने गोरखपुर की नई परिभाषा सबके सामने रखी। उन्होंने कहा कि G का मतलब गंगा एक्सप्रेसवे, O का मतलब ऑर्गेनिक खेती, R का मतलब रोड, A यानी एम्स, KH यानी खाद कारखाना, PU का मतलब पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और R का मतलब रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर है।

फिर गठबंधन को नकारेगी जनता

गृहमंत्री ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। कहा कि इस बार भी गठबंधन काम नहीं आएगा। 2014 के लोकसभा, 2017 के विधानसभा व 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मिल चुकी है। यही इतिहास 2022 में दोहराना है। पिछले दो चुनावों में महागठबंधन हुआ था, जिसे उत्तर प्रदेश की जनता ने नकार दिया था। एक बार भी गठबंधन हुआ है। जनता इसे नकाराने और भाजपा को जीत दिलाने का मन बना चुकी है। गृहमंत्री ने उत्तर प्रदेश में सुरक्षा, विकास और सुशासन की मुक्त कंठ से सराहना की है।

इतनी जोर से नारा लगाएं कि गूंज पश्चिम तक जाएं

शाह ने गोरखपुर की जनता को खुद से जोड़ा और भारत माता के जयकारे लगवाए। उन्होंने कहा कि इतनी जोर से नारा लगाएं, जिसकी गूंज पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक जाए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता ने भी भाजपा को आशीर्वाद देने का मन बना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed