फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   American prisoner's friend pays fine, will be released on 12th

Gorakhpur News: अमेरिकी बंदी के दोस्त ने जमा किया जुर्माना, 12 को छूटेगा

Sat, 06 Jul 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
American prisoner's friend pays fine, will be released on 12th
नेपाल बॉर्डर पर पकड़ा गया था स्काट बायड क्नोक्स
विज्ञापन

कोर्ट ने सजा के साथ ही लगाया था 90 हजार रुपये जुर्माना

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जिला कारागार में सजा काट रहे अमेरिकी बंदी के लिए अच्छी खबर है। उसके दोस्त ने कोर्ट में जुर्माने की रकम 90 हजार रुपये जमा कर दी है। इसके अभाव में उसे छह माह अतिरिक्त सजा काटनी पड़ती। अब 12 जून को वह जेल से रिहा हो जाएगा। इसके लिए जेल प्रशासन ने कागजी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।

जेलर अरुण कुमार ने बताया कि जेल में बंद अमेरिकी बंदी स्काट बायड क्नोक्स (60) की 12 जून को सजा पूरी हो रही है। इससे अवगत कराने के लिए महराजगंज जेल प्रशासन को पत्र लिखा गया है। 12 जून को महराजगंज से एलआईयू की टीम गोरखपुर आएगी। वह सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अमेरिकी बंदी को रिहा कराकर दिल्ली स्थित डिटेंशन सेंटर लेकर जाएंगे। जिला कारागार की हाई सिक्योरिटी बैरक में उसे रखा गया है।
विज्ञापन


जेलर ने बताया कि महराजगंज जेल में स्काट बायड ने कमर में दर्द होने की शिकायत की थी। इलाज के लिए उसे बीआरडी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया था। बेहतर उपचार के लिए हाई कोर्ट के आदेश पर पांच फरवरी, 2023 को स्काट बायड को महराजगंज से गोरखपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
बॉर्डर पर 15 जून को पकड़ा गया था स्काट
अमेरिकी नागरिक स्काट बायड 26 जून, 2015 को भारत आया था। वर्ष 2016 में वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी देश नहीं छोड़ा। तीन जून, 2022 को बिहार की रक्सौल सीमा से स्काट बायड ने नेपाल जाने का प्रयास किया, लेकिन लौटा दिया गया था। 15 जून, 2022 की शाम वह सोनौली सीमा पर पहुंचा। अधिकारियों को पासपोर्ट दिखाया, जिस पर छह जून, 2022 को मुंबई पहुंचने की मुहर लगी थी। संदेह होने पर इमिग्रेशन के अधिकारियों ने छानबीन की तो स्काट बायड की जालसाजी का भंडाफोड़ हो गया। इमिग्रेशन अधिकारी की तहरीर पर केस दर्ज कर महराजगंज जिले के सोनौली थाने की पुलिस ने जेल भेजवा दिया था।
-----
जेल में बंद हैं दो विदेशी
जिला कारागार में दो विदेशी बंदी हैं। स्काट बायड के अलावा पाकिस्तानी बंदी भी है, जिसे हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed