फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ambulance mafia jailed in Gorakhpur now preparing to run bulldozer

Gorakhpur News: गोरखपुर में एंबुलेंस माफिया को जेल... अब बुलडोजर चलाने की तैयारी

Fri, 22 Dec 2023 02:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 Dec 2023 02:42 PM IST
सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर मरीज की खरीद-फरोख्त करने वाले पांच एंबुलेंस माफिया पर कार्रवाई की थी। अब इन पर गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही है।

विज्ञापन
Ambulance mafia jailed in Gorakhpur now preparing to run bulldozer
बुलडोजर। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मरीजों को बरगला कर नर्सिंग होम पहुंचाने वाले गैंगस्टर आरोपी आसिफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, चार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। बुधवार की देर शाम आसिफ की गिरफ्तारी के बाद परिजनों ने आसपास के लोगों के साथ मेडिकल कॉलेज चौकी पर पहुंचकर हंगामा भी किया था। हालांकि, पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया था।

विज्ञापन


गिरफ्तार किया गया आसिफ अली उर्फ गोलू पुत्र लाल मोहम्मद फतेपुर थाना चिलुआताल का रहने वाला है। इसके साथ ही पुलिस अब सभी आरोपियों की संपत्तियों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दी है। जल्द ही गैंगस्टर एक्ट के तहत उन पर कार्रवाई की जानी है। जानकारी के मुताबिक, जिन एंबुलेंस माफिया पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है, वे मरीजों को मेडिकल कॉलेज से नर्सिंग होम पहुंचाते ही रुपये वसूल लेते थे।
विज्ञापन


इस काम के लिए भी मरीज के मर्ज के हिसाब से रुपये मिलते थे। अगर मरीज का ऑपरेशन होना होता है तो पंद्रह से बीच हजार रुपये, नहीं तो मरीज पहुंचाने के लिए दस हजार रुपये मिलना तय था। ऐसे में मरीज को मात्र चार किलोमीटर की दूरी तक पहुंचाने के लिए इतने रुपये मिल जाते थे तो फिर एंबुलेंस माफिया दूसरे की जिंदगी के बारे में भी नहीं सोचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हादसा: गड्ढे में स्कूली बस पलटी, दो छात्रों की मौत, आठ घायल; ग्रामीणों ने जाम लगाया

एंबुलेंस माफिया तो पुलिस की चंगुल में आ चुके हैं, लेकिन इस गिरोह में शामिल मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी अब भी बचे हैं। क्योंकि मेडिकल कॉलेज की जांच पूरी नहीं हो सकी है। इस वजह से अब तक उनका नाम उजागर नहीं हो सका है। वहीं, अब पुलिस एंबुलेंस माफिया पर गैंगस्टर की कार्रवाई करके बुलडोजर चलाने की तैयारी में है।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर मरीज की खरीद-फरोख्त करने वाले पांच एंबुलेंस माफिया पर कार्रवाई की थी। अब इन पर गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही है। जल्द ही इनकी अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed