फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Amazing toys made from useless materials

Gorakhpur News: अनुपयोगी सामान से बनाए शानदार खिलौने

Fri, 15 Mar 2024 04:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 15 Mar 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Amazing toys made from useless materials
पोषण पखवाड़ा के तहत हुई टोयाथाॅन एवं रेसिपी प्रतियोगिता
विज्ञापन

विकास भवन में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के तहत बृहस्पतिवार को विकास भवन में जिला स्तरीय टोयाथॉन एवं पोषण रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले व शहर परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अनुपयोगी सामन से कार्यकर्ताओं ने शानदार खिलौना बनाया।
श्री अन्न से बेहतरीन रेसिपी बनाकर यह साबित किया कि वह किसी से कम नही हैं। रेसिपी प्रतियोगिता पर रिसर्च करने के लिए विश्वविद्यालय की होमसाइंस की छात्राएं पहुंचीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रेसिपी के विधि के बारे में जानकारी ली। मुख्य विकास अधिकारी ने पोषण पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिनव मिश्रा ने टोयाथॉन के बारे में बताया।
विज्ञापन

होटल के सेफ के अंदाज में नजर आईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
रेसिपी प्रतियोगिता में शहर परियोजना की कुल 50 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। विकास भवन के सभागार में उनका स्टाल लगा था। श्री अन्न से विभिन्न प्रकार की रेसिपी बनाकर वह स्टाल लगाई थीं। स्टाल के पास खड़ी आंगनबाड़ी सेफ की तरह लोगों को हाथ में प्लास्टिक का ग्लबस, सिर पर टोपी, पेट पर कपड़ा बांधे चम्मच से प्लेट में परोस रही थीं। विश्वविद्यालय की होमसाइंस विभाग की प्रो दिव्यारानी अपने विभाग की छात्राओं के साथ वह मौजूद रहीं। निर्णायक मंडल में जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ट नारायण सिंह, उद्यान अधिकारी अरुण तिवारी, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रियंका कुमारी के अलावा युवा कल्याण एवं बचत अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में रंंजीता बाबी को प्रथम, शशिबाला सिंह व विजय लक्ष्मी को दूसरा और ऊषा कुशवाहा, रेशमा देवी, तारा गुप्ता, रीमा आर्या, विनीता श्रीवास्तव, मीरा देवी को तृतीय स्थान मिला। वहीं टोयाथॉन प्रतियोगिता में जंगल कौड़िया को प्रथम, शहर, बांसगांव, खजनी को द्वितीय और सरदारनगर, कौड़ीराम, पाली को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed