{"_id":"5e528b6a8ebc3ef3be4d21b1","slug":"amarujala-foundation-organise-health-camp-in-ambeshwari-paradise-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंबेश्वरी पैराडाइज में पहुंचा अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ, निशुल्क इलाज पाकर खिले मरीजों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेश्वरी पैराडाइज में पहुंचा अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ, निशुल्क इलाज पाकर खिले मरीजों के चेहरे
Sun, 23 Feb 2020 08:12 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 23 Feb 2020 08:12 PM IST
सार
- शहर के चार हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने दिया परामर्श
- अंबेश्वरी पैराडाइज सोसायटी का विशेष सहयोग
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहरवासियों को उनके घर के करीब ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराने के लक्ष्य से अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ रविवार को हरिहर प्रसाद दुबे मार्ग स्थित अंबेश्वरी पैराडाइज पहुंचा। शहर के प्रतिष्ठित चार अस्पतालों के डाक्टरों की अनुभवी टीम ने निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। परामर्श के साथ आवश्यक दवाएं भी दीं। स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में अंबेश्वरी पैराडाइज सोसायटी का विशेष योगदान रहा है।
हेल्थ रथ पर ब्लू लोटस मल्टी स्पेशियालिटी हास्पिटल पादरीबाजार के डॉ. शारिक इकबाल और डॉ. मो. नसीम, मित्तल आई हास्पिटल बेतियाहाता के डॉ. अमित मित्तल व उनकी टीम, अंश आर्थोपेडिक सेंटर के डॉ. अमित मिश्रा, ओम डेंटल क्लीनिक के डॉ. मुदित गुप्ता ने एक-एक करके सबका स्वास्थ्य परीक्षण किया। शारीरिक समस्या, आंख और दांतों की जांच, फिर उचित परामर्श के साथ अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से उपलब्ध कराई गईं दवाइयां निशुल्क दीं।

स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में अंबेश्वरी पैराडाइज सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. भोलेंद्र नारायण दुबे, रामनाथ गुप्ता और अपर्णा का विशेष सहयोग रहा। फार्मासिस्ट दिलीप राय ने दवाओं के वितरण में सहयोग किया। 99 लोगों ने स्वास्थ्य शिविर में जांच कराई है। मित्तल आई हॉस्पिटल की आप्टोमेट्रिस्ट स्तुति दास, दीक्षा वर्मा, आजाद राव ने तमाम लोगों के आंखों की जांच की।
बुखार, पेट दर्द, ब्लड प्रेशर की समस्या ज्यादा
स्वास्थ्य शिविर में बुखार, शुगर, ब्लड प्रेशर, जोड़ों में दर्द, घुटनों की समस्या, गैस, पेट दर्द आदि समस्याओं से पीड़ित ज्यादा पहुंचे। कमजोरी, आंख और दांत दर्द की शिकायत वाले मरीज भी आए।