फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   amarujala foundation organise health camp at Alahdadpur gorakhpur

अमर उजाला फाउंडेशन स्वास्थ्य शिविर: मरीजों का निशुल्क इलाज, दवा पा खिले चेहरे

Tue, 07 Jan 2020 06:56 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Tue, 07 Jan 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
amarujala foundation organise health camp at Alahdadpur gorakhpur
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा अलहदादपुर में लगाए गए हेल्थ कैंप में इलाज कराते मरीज। - फोटो : अमर उजाला
शहरवासियों को बेहतर और निशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम के तहत मंगलवार को अलहदादपुर स्थित शिव मंदिर के पास सेहत की जांच कर आवश्यक दवाएं दी गईं। हेल्थ रथ में मानसी हॉस्पिटल छात्रसंघ चौराहा के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार दीक्षित, डॉ. अजय कुमार सिंह ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और दवाएं लिखीं।  हेल्थ कैंप के आयोजन में स्थानीय पार्षद आनंद वर्धन सिंह और उनकी पत्नी सिम्पी सिंह का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे अलहदादपुर स्थित शिव मंदिर पहुंचा। ठंड और गलन के बावजूद यहां काफी संख्या में महिलाएं हेल्थ रथ का इंतजार करतीं मिलीं। मानसी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच और परामर्श शुरू किया। हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टॉफ राजकुमार और बालकेश ने मरीजों के बीपी, ब्लड शुगर आदि जांच की। उसके बाद डॉक्टरों ने परीक्षण किया और मरीजों को आवश्कता अनुसार तीन से दस दिन की दवाएं लिखी गईं।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से यह दवाएं उपलब्ध कराई गईं। निर्धारित समय समाप्त होने के बाद 56 लोगों ने स्वास्थ्य सुविधाओें का लाभ लिया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराई गईं निशुल्क दवाएं हॉस्पिटल के फार्मासिस्ट मुन्ना मिश्रा ने मरीजों को दीं। इस मौके पर मनीष पांडेय, नवीन चौहान, प्रदीप जायसवाल, राकेश पाठक, संदीप शाही और राजकुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।

बुखार, शुगर, पेट दर्द की समस्या के मरीज ज्यादा आए
हेल्थ रथ पर बुखार, शुगर, ब्लड प्रेशर, जोड़ों में दर्द, घुटनों की समस्या, गैस, पेट दर्द आदि समस्याओं के मरीज सबसे ज्यादा पहुंचे। त्वचा की समस्या, श्वांस रोग, दिल की समस्या आदि शिकायत वाले मरीज भी आए। चिकित्सकों के परामर्श पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से इन मरीजों को निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराईं गईं।

अलहदादपुर के पार्षद आनंदवर्धन सिंह ने बताया- क्षेत्रवासियों को निशुल्क इलाज और दवाइयां मिलीं। स्वास्थ्य शिविर अक्सर लगवाया जाता है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। यही असली जनसेवा व समाजसेवा है।

शहर वासियों की सेहत दुरुस्त करने की मुहिम चला रहा है, यह बेहतरीन कार्य है। लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं और दवाएं उपलब्ध कराना पुण्य का काम है। कैंप में जिन मरीजों की सेहत की जांच की गई। हॉस्पिटल में जांच कराने पर उन्हें विशेष छूट दी जाएगी।
- डॉ. पंकज कुमार दीक्षित, एमबीबीएस एमडी मेडिसिन, मानसी हॉस्पिटल छात्रसंघ चौराहा

कैंप में गरीब और जरूरतमंद मरीज आए। मरीजों को पर्चे पर लिखी ज्यादातर दवाएं प्रदान की गई है। कैंप लगाकर सही मायने पर जनसेवा की जा रही है। आगे भी इस आयोजन में यथा संभव मदद की जाएगी।
- डॉ. अजय कुमार सिंह, एमडी मेडिसिन, मानसी हॉस्पिटल छात्रसंघ चौराहा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed