{"_id":"5e18a8a98ebc3e87ec800c0d","slug":"amarujala-foundation-heath-camp-village-adilapar-gorakhpur-gorakhpur-news-gkp336698199","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन के हेल्थ रथ पर 147 लोगोें को मिला मुफ्त इलाज, दवाएं दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन के हेल्थ रथ पर 147 लोगोें को मिला मुफ्त इलाज, दवाएं दी
Fri, 10 Jan 2020 10:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
heath camp
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला हेल्थ रथ पर ग्राम अड़िलापार और आसपास के 147 लोगों ने मुफ्त दवा, इलाज का लाभ उठाया। यहां स्वास्थ्य विभाग के पिपरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. खालिद हसन और डॉ. प्रज्ञा शर्मा के साथ उनकी टीम ने मरीजों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर आदि जांच करने के साथ परामर्श दिए। इन मरीजों को लिखी गई दवाएं अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराई गईं। हेल्थ रथ के आयोजन में पूर्व बीडीसी राजाराम यादव और उनके सहयोगियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ सुबह साढ़े दस बजे ग्राम अड़िलापार स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचा। यहां स्वास्थ्य विभाग के डॉ. खालिद हसन, डॉ. प्रज्ञा शर्मा, लैब टेकभनीशियन चंद्रलाल, रणध्वज चंद्र और स्टाफ नर्स दीप माला शुक्ला ने मरीजों का पंजीकरण, जांच, परामर्श और दवा वितरण का काम संभाला।
आशा कार्यकर्ता लक्ष्मीना देवी, आशा, फूलमती, विनीता हेल्थ रथ पर आने वाले महिला, किशोरी और बच्चों को टीकाकरण, पोषण अािद के बारे में जागरूक किया। सर्दी के बावजूद हेल्थ रथ पर मरीजों के आने का सिलसिला जारी रहा। सभी को परामर्श, इलाज और दवा मिले इसके लिए हेल्थ रथ निर्धारित समय से आधे घंटे देर तक रोका गया। अंत तक 147 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं बांटी गईं।
विज्ञापन
इनका रहा विशेष सहयोग
फाउंडेशन के हेल्थ रथ की व्यवस्था बनाने में पूर्व बीडीसी राजा राम यादव के साथी विकास यादव, शनि यादव, शुभम यादव, अनूप यादव, निखिल यादव, उदयचंद कोटेदार, केपी सिंह पूर्व बीडीसी, दिनेश यादव, रविंद्र यादव, मेवालाल गुप्ता, छोटेलाल निषाद, राम ऋषि यादव, निक्की यादव और कृतिका ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
106 लोगों ने ली नारी सम्मान की शपथ
हेल्थ रथ पर आए लोगों को नारी सम्मान, गरिमा के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान 106 लोगों ने अमर उजाला की मुहिम में भागेदारी करते हुए नारी सम्मान की शपथ ली और संकल्प पत्र भरा।