फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   amarujala foundation health camp organised at shaahapur chauraaha

अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में निशुल्क इलाज पाकर खिले मरीजों के चेहरे

Thu, 30 Jan 2020 10:15 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Thu, 30 Jan 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
amarujala foundation health camp organised at shaahapur chauraaha
अमर उजाला फाउंडेशन के हेल्थ शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ बृहस्पतिवार को शाहपुर चौराहा स्थित पानी की टंकी के सामने पहुंचा। हेल्थ रथ पर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अमित कुमार शाही, डॉ. नीतू कुमारी मौर्या और डॉ. मधुरिमा ने 81 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श किया। लैब टेकभनीशियन पुनीत शुक्ला ने मरीजों के ब्लड प्रेशर, शुगर, आदि जांच की।
विज्ञापन


क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट रामेंद्र त्रिपाठी ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की काउंसिलिंग की। फार्मासिस्ट राकेश कुमार ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराई गईं निशुल्क दवाएं परामर्श के अनुसार मरीजों को बांटीं।  हेल्थ रथ के आयोजन में घोषीपुरवा की पार्षद मीरा यादव, पार्षद प्रतिनिधि मन्ता लाल यादव, आशुतोष, जय शर्मा, प्रेम कुमार, अमित सैनी, सुनील और उनके सहयोगियों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
विज्ञापन


उनका कहना है कि समाज से जुड़े कामकाज में सहयोग आगे भी जारी रहेगा। शहरवासियों को उनके घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण और निशुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की मुहिम के तहत अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े दस बजे शाहपुर चौराहा स्थित पानी की टंकी के पास पहुंचा तो यहां मन्ता लाल यादव ने हेल्थ रथ का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहले से मौजूद मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। दोपहर दो बजे तक 81 लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। हेल्थ रथ पर आने वाले मरीजों को जांच से लेकर दवा वितरण तक सहयोग करने में संजीव कुमार निषाद, विष्णु कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा, विवेक  कुमार, शोभा मिश्रा, वृंदा गौड़, स्नेहलता, दीपक पटेल और रंजना देवी ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed