फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   amarujala foundation health camp organised at mohaddipur near state bank

मोहद्दीपुर स्थित स्टेट बैंक के पास लगा स्वास्थ्य शिविर, निशुल्क इलाज संग दवाइयां भी मिलीं

Wed, 29 Jan 2020 09:18 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Wed, 29 Jan 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
amarujala foundation health camp organised at mohaddipur near state bank
अमर उजाला फाउंडेशन के हेल्थ शिविर में जांच करते चिकित्सक व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ बुधवार को मोहद्दीपुर स्थित स्टेट बैंक के पास पहुंचा। हेल्थ रथ पर मृत्युंजय हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. संजय जायसवाल, डॉ. आरएन मिश्रा ने 67 मरीजों का स्वाथ्य परीक्षण कर परामर्श दिया। लैब टेकभनीशियन संतोष सिंह ने मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर, आदि जांच कीं, जीएनएम आशुतोष कुमार ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की काउंसलिंग की।
विज्ञापन


फार्मासिस्ट पुष्पेंद्र मणि त्रिपाठी ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराई गई निशुल्क दवाएं परामर्श के अनुसार मरीजों को बांटीं। हेल्थ रथ के आयोजन में सर्व समाज सेवा संस्थान मोहद्दीपुर के धीरज गुप्ता, लालदेव यादव और उनके सहयोगियों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। उनका कहना है कि समाज से जुड़े कामकाज में सहयोग आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


शहरवासियों को उनके घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण और निशुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की मुहिम के तहत अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ सुबह दस साढ़े दस बजे मोहद्दीपुर स्थित स्टेट बैंक के पास पहुंचा। यहां धीरज गुप्ता ने हेल्थ रथ का स्वागत किया, इस दौरान मरीज भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत्युंजय हॉस्पिटल की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श और  निशुल्क दवा वितरण का कार्य शुरू किया। दोपहर दो बजे तक 67 लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

हेल्थ रथ पर आने वाले मरीजों को जांच से लेकर दवा वितरण तक सहयोग करने में धीरज गुप्ता, लाल देवा यादव और उनके सहयोगी रुपेंद्र सिंह, सुदामा पाल, दिनेश निषाद, सत्यपाल सिंह, नीरज गुप्ता, रंजीत, वीर बहादुर यादव, अभिषेक गुप्ता, संतोष निषाद, राजू निषाद, निमिश ओझा और गौतम राजभर ने योगदान दिया।  
 

हेल्थ रथ आज शाहपुर कॉलोनी के पास

अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ आज गीता वाटिका क्षेत्र के शहरवासियों को उनके घर के पास ही निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पहुंच रहा है। हेल्थ रथ शाहपुर चौक स्थित पानी की टंकी के पास बृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे पहुंचेगा। यहां स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. नीता मौर्या के साथ पूरी टीम मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी।

हेल्थ रथ की विशेषता तनाव और अन्य मानसिक समस्याओें से जूझ रहे लोगों की जांच और काउंसलिंग होगी। स्वास्थ्य विभाग के एमडी साइकियाट्री डॉ. अमित कुमार, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट रामेंद्र त्रिपाठी, विष्णु शर्मा और प्रदीप वर्मा की टीम ऐसे रोगों से जूझने वालों का खास ख्याल रखेगी। इसके अलावा डॉ. नीता मौर्या और उनकी टीम सामान्य रोगों की जांच कर परामर्श और दवा उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed