{"_id":"6aa07b030fc81de009088238","slug":"amarmani-welcomes-congress-national-secretary-speculations-intensify-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1444651-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव का अमरमणि ने किया स्वागत, चर्चाएं तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव का अमरमणि ने किया स्वागत, चर्चाएं तेज
Wed, 09 Sep 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश पूर्वांचल जोन के प्रभारी अभिषेक दत्त मंगलवार को एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस सोशल मीडिया की राष्ट्रीय प्रभारी व प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत भी पहुंचीं। एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की ओर से राष्ट्रीय सचिव के स्वागत करने के बाद राजनीतिक गलियारे में चर्चाएं तेज हो गई हैं। कयास लगाया जा रहा है कि अमरमणि कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।
गोरखपुर पहुंचने पर अभिषेक दत्त महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, संतकबीरनगर और बलिया में संगठनात्मक दौरे और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। एयरपोर्ट से वह सुप्रिया श्रीनेत के साथ महराजगंज में आयोजित संगठनात्मक बैठक के लिए रवाना हुए। बुधवार को वह कलक्ट्रेट कचहरी स्थित सभागार में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिले और महानगर के पदाधिकारियों, सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों और कांग्रेसजनों के साथ बैठक कर संवाद करेंगे। बैठक में संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महामंत्री डॉ. सैय्यद जमाल, जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी, महराजगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह, जिला महामंत्री अनवर हुसैन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।