फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   amar ujala test the best of paneer labalab

टेस्ट द बेस्ट: सभी को भाएगा पनीर लबाबदार का जायका, यहां जानिए बनाने का तरीका

Tue, 14 Mar 2023 10:47 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 14 Mar 2023 10:47 AM IST
सार

पनीर लबाबदार मसालेदार ग्रेवी वाले पनीर डिश में बेहतर विकल्प हो सकता है। स्वाद के साथ पोषण से भरपूर नरम पनीर को मसालेदार टमाटर और क्रीम की ग्रेवी में मिलाकर इस व्यंजन को तैयार किया जाता है।

विज्ञापन
amar ujala test the best of paneer labalab
पनीर लबाबदार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रसोई में जब भी कुछ स्पेशल बनाना हो तो पनीर सबसे पहले याद आता है। इसमें भी पनीर लबाबदार की बात ही अलग है। मसालेदार ग्रेवी वाले पनीर डिश में ये बेहतर विकल्प हो सकता है। स्वाद के साथ पोषण से भरपूर नरम पनीर को मसालेदार टमाटर और क्रीम की ग्रेवी में मिलाकर इस व्यंजन को तैयार किया जाता है।
विज्ञापन


सामग्री
200 ग्राम पनीर (टुकड़े में कटा हुआ) ,50 ग्राम पनीर (कद्दूकस किया हुआ, 2 टमाटर (कटा हुआ), 1 प्याज (कटा हुआ), 1 टुकड़ा अदरक , 6 कली लहसुन, 3 हरी मिर्च , 2 छोटी इलायची, 4 लौंग , 1 टुकड़ा दालचीनी , 1/4 चम्मच हल्दी, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी , 1 बड़ा चम्मच क्रीम, 1/4चम्मच लाल मिर्च पाउडर , 1 चम्मच गरम मसाला , 1 चम्मच धनिया पाउडर, 15 काजू , 3 बड़े चम्मच तेल या बटर , 1/2 चम्मच चीनी (वैकल्पिक), नमक
विज्ञापन


ऐसे बनाएं
कड़ाही में एक बड़ा चम्मच तेल गरम करें। अब गरम तेल में प्याज, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और काजू डालकर मिलाएं और चलाते हुए दो से तीन मिनट तक भून लें, फिर धीमी आंच पर 5 मिनट पकाएं। 5 मिनट के बाद चलाएं और गैस बंद करके ठंडा होने दें। जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे ग्राइंडिंग जार में निकालकर थोड़ा पानी मिलाकर पीस लें। अब फिर से कड़ाही में बचा हुआ तेल डालें, तेल गरम हो जाने के बाद गैस की आंच मध्यम रखें और अब उसमें छोटी इलायची, लौंग, दालचीनी और जीरा डालकर भून लें। फिर पिसा हुआ पेस्ट डालकर मिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक और चीनी डालकर मिला लें। अब इसे तब तक चलाएं, जब तक मसाले से तेल अलग न हो जाए। उसके बाद एक कप पानी मिलाएं। फिर एक चम्मच क्रीम, कद्दूकस किया पनीर और कसूरी मेथी मिलाएं। अब कटा हुआ पनीर मिलाकर 5 मिनट धीमी आंच पर पकाकर गैस बंद कर दें। अब आपका पनीर लबाबदार तैयार है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed