फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Amar Ujala's team reached Gorakhpur as part of the struggle for power at indira bal bihar park, golghar

Satta Ka Sangram: नेताओं के अपने दावे, जनता के विश्वास पर उनके दावों की हकीकत- अब मतगणना का इंतजार

Sat, 25 May 2024 05:44 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 25 May 2024 05:44 PM IST
सार

Satta Ka Sangram: शाम को टीम गोलघर के इंदिरा बाल बिहार पार्क के पास विभिन्न राजनीतिक दल के लोगों के बीच पहुंची। उनके उनकी बातें, दलीलें और आने वाले 4 जून के परिणामों पर उनकी राय जानी।

 

विज्ञापन
Amar Ujala's team reached Gorakhpur as part of the struggle for power at indira bal bihar park, golghar
गोलघर में राजनीतिक दल के लोगों से बातचीत करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला की टीम ने शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं के मिजाज को जानने का काम किया। सुबह चाय पर चर्चा के बाद दोपहर में युवाओं से बातचीत। शाम को गोलघर के इंदिरा बाल बिहार पार्क के पास विभिन्न राजनीतिक दल के लोगों के बीच टीम पहुंची। उनकी बातें, दलीलें और आने वाले 4 जून के परिणामों पर उनकी राय जानी।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस दौरान सबसे ज्यादा विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार का मुद्दा छाया रहा। भाजपा नेताओं ने विकास और कानून व्यवस्था में सुधार की बात कहकर जीत का दावा किया। भाजपा नेता डॉ बच्चा पांडेय ने कहा भाजपा की सरकार आने के बाद गोरखपुर नहीं, पूरे प्रदेश से बिजली, अपराध, विकास, बीमारी, इंसेफेलाइटिस की बीमारी जैसी अन्य सभी समस्याओं का स्थाई निदान प्रदेश की जनता को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता रमाशंकर शुक्ला ने बताया कि सरकार और योगी आदित्यनाथ के शासन का असर है कि देर रात में सड़कों पर महिलाएं बिना डरे आराम से घूम सकती हैं। प्रदेश में एक भी दंगा, बवाल, विवाद की घटना कहीं नहीं सुनाई दी। अपराधी अब दिखाई को क्या सुनाई भी नहीं देते।

बिजली, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा सभी क्षेत्र में लगातार बेहतर काम सरकार के द्वारा  किया गया है। इसका लाभ भी  आम लोगों को मिल रहा है। फैक्टरी या लघु उद्योग के माध्यम से रोजगार के अवसर भी सरकार उपलब्ध कराते रहती है। कांग्रेस नेता अभिजीत पाठक ने कहा कि विकास का दावा करने वाले भूल जाते हैं फिर बरसात आने वाला है।


इसी शहर में बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव हो जाता है। तब इनका विकास इन्हें ही सताता है। शहर की कोई भी सड़क ऐसी नहीं होगी, जहां बरसात में जलभराव न होता हो। रोजगार का मुद्दा इनके पास से गायब है। दावों के अलाव जमीनी हकीकत नजर नहीं आता।

कांग्रेस नेता रिती यादव ने कहा कि महंगाई, रोजगार ये दो ऐसे मुद्दे हैं, जो सभी सामान्य घरों के साथ सीधे जुड़े हैं। लेकिन, सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं है। सपा नेताओं ने कहा कि विकास हो रहा है, लेकिन 80 करोड़ जनता को निशुल्क राशन पहुंचाने का सरकार दावा कर रही। अगर विकास है तो इसकी नौबत क्यों आ रही है? रोजगार के अवसर हैं तो उन्हें निशुल्क राशन क्यों दे रहे हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed