फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Amar Ujala Foundation 45 teachers and students donated blood in ITM GIDA

अमर उजाला फाउंडेशन: आईटीएम गीडा में 45 शिक्षकों और विद्यार्थियों ने किया रक्तदान

Fri, 06 May 2022 12:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 06 May 2022 12:37 PM IST
सार

सचिव व निदेशक ने कहा कि रक्तदान शरीर के लिए लाभदायक है। रक्तदान तमाम बीमारियों से सुरक्षित रखता है। नियमित रक्तदान करने से कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है। हार्ट अटैक होने की आशंका कम रहती है।

विज्ञापन
Amar Ujala Foundation 45 teachers and students donated blood in ITM GIDA
अमर उजाला फाउंडेशन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी मुहिम के तहत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आईटीएम) गीडा में बृहस्पतिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन आईटीएम के सचिव श्यामबिहारी अग्रवाल व निदेशक प्रो. एनके सिंह ने संयुक्त रूप से किया। रक्तदान को लेकर शिक्षकों व विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह रहा। पंजीकरण कराके 45 लोगों ने रक्तदान किया।  

विज्ञापन


सचिव व निदेशक ने कहा कि रक्तदान शरीर के लिए लाभदायक है। रक्तदान तमाम बीमारियों से सुरक्षित रखता है। नियमित रक्तदान करने से कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है। हार्ट अटैक होने की आशंका कम रहती है। शरीर की निशुल्क जांच हो जाती है। संस्थान के फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र सिंह यादव, विनीत राय, संचित खरे व शालिनी सिंह सहित कई शिक्षक और छात्र -छात्राओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन


शिविर को सफल बनाने में आईटीएम गीडा के चेयरमैन नीरज मातनहेलिया, संयुक्त सचिव अनुज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निकुंज मातनहेलिया, फार्मेसी के निदेशक डॉ पीडी पांडा, संकायाध्यक्ष फार्मेसी डॉ आरती गुप्ता, संकायाध्यक्ष छात्र कल्याण डॉ केएन मिश्रा, कुलसचिव डॉ एसके पांडेय में विशेष सहयोग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

रक्तदाता
धीरज सिंह, नौशाद आलम, शिवांश पांडेय, अंकित सिंह, जितेंद्र सिंह यादव, तान्या श्रीवास्तव, धवल गुप्ता, हरिओम जायसवाल, अक्षत श्रीवास्तव, आशुतोष पांडेय, शालिनी सिंह, रवि विश्वकर्मा, सुमित दूबे, पंकज प्रजापति, राहुल गुप्ता, रोहन यादव, अजय साहनी, सचींद्र गुप्ता, हर्ष सिंह, ऋति चतुर्वेदी, युसुफ खान, संचित कुमार खरे, मनीष राय, सुर्वणा कुमार, स्वतंत्र शुक्ला, मोहम्मद सुहैल, अभिषेक निषाद, अभिषेक कुमार गुप्ता, शिवम पांडेय, आदित्य शुक्ला, आदर्श मिश्रा, श्रेयश गौर, धनंजय सिंह यादव, आदित्य चौरसिया, नितिश सिंह, रितू शाही, मुकेश कुमार पांडेय, सुमित तिवारी, प्रगति त्रिपाठी, ऋषिकेश तिवारी, शोएब अहमद, सूर्य प्रताप कश्यप, विनीत कुमार राय, राहुल कश्यप, अवनीश प्रसाद।

बोले- महादानी
रक्तदान से पहले मन में थोड़ा डर था, लेकिन जब रक्तदान कर लिया तो सारा डर खत्म हो गया। रक्तदान हर किसी को करना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ रहता है।
तान्या श्रीवास्तव, विद्यार्थी

एक यूनिट रक्त चार लोगों की जिदंगियां बचा सकता है।  जो पात्र हैं, उन्हें रक्तदान करना चाहिए।
रवि विश्वकर्मा, विद्यार्थी

रक्तदान करके अच्छा लगा। इससे बड़ा दान कुछ भी नहीं है। अब लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया जाएगा।
सुमित दुबे, विद्यार्थी

रक्तदान को जिदंगी का हिस्सा बनाना चाहिए। इसी उद्देश्य के तहत रक्तदान किया है। अब हर छह महीने पर रक्तदान करूंगा।   
पंकज त्रिपाठी, विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed