फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Along with studies, teachers will also keep an eye on children's activities

Gorakhpur News: पढ़ाई के साथ बच्चों की गतिविधियों पर भी नजर रखेंगे शिक्षक

Fri, 27 Dec 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 27 Dec 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Along with studies, teachers will also keep an eye on children's activities
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ स्वच्छता से लेकर उनकी सक्रियता, दोस्ती, टीमवर्क समेत अन्य बिंदुओं पर नजर रखेंगे। साथ ही उनके समग्र रिपोर्ट कार्ड भरेंगे। इसमें साइकोमोटरडोमेन, संज्ञानात्मक, भावात्मक विवरण दिखेगा। इसके लिए राज्य परियोजना निदेशक स्तर से पत्र जारी किया गया है। छात्र-छात्राओं के आगे बढ़ने में इन गतिविधियों के जरिये सहायता मिल सकती है।
विज्ञापन

जनपद में 1705 परिषदीय स्कूल हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 2.48 लाख है। अब इन बच्चों की हर गतिविधि पर शिक्षकों को नजर रखनी होगी। इसमें खासतौर पर सक्रियता, दोस्ती, टीमवर्क, सीखने की रुचि, अभिव्यक्ति के साथ अन्य विशिष्ट व्यवहार को भी ध्यान में रखना होगा। इसमें परिवार के सदस्यों का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

इसकी मदद से वह यह पता कर सकेंगे की छात्र-छात्राएं घर पर बड़ों के निर्देशों का पालन करते हैं या नहीं। परिवार के कामकाज में सहयोग, घर में सीखने के लिए समय देना, छात्र-छात्राओं के विशेष शौक के बारे में जानकारी ली जाएगी। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed