फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Along with special train on Holi trips were also increased

Railway News: होली पर विशेष ट्रेन के साथ ही फेरे भी बढ़ाए गए, एक मार्च तक निरस्त रहेंगी चार ट्रेनें

Sat, 18 Feb 2023 11:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 Feb 2023 11:12 AM IST
सार

होली त्योहार के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रेनें चलाने के साथ ही कुछ ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाने का निर्णय किया है। वहीं छपरा-बलिया रूट पर ब्लॉक के चलते 19 से एक मार्च तक के लिए कुछ ट्रेनों को निरस्त तो कुछ का रूट बदला गया है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है।

विज्ञापन
Along with special train on Holi trips were also increased
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

होली त्योहार के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रेनें चलाने के साथ ही कुछ ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाने का निर्णय किया है।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि 05577/05578 सहरसा-अम्बाला कैंट-सहरसा द्वि-साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचलन 10 से 17 मार्च, 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को सहरसा से तथा 12 से 19 मार्च, 2023 तक प्रत्येक रविवार एवं वृहस्पतिवार को अम्बाला कैंट से तीन फेरों के लिए होगा।
विज्ञापन


इसी तरह 04518/04517 चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचलन चंडीगढ़ से दो एवं नौ मार्च, 2023 दिन बृहस्पतिवार और गोरखपुर से तीन एवं 10 मार्च, 2023 दिन शुक्रवार को दो फेरों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 04048/04047 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर- आनन्द विहार टर्मिनस होली विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनस से 06 एवं 08 मार्च, 2023 दिन बुधवार एवं शनिवार तथा मुजफ्फरपुर से सात एवं 09 मार्च, 2023 दिन बृहस्पतिवार एवं रविवार को दो फेरों के लिए किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 05269/05270 मुजफ्फरपुर-वलसाड-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचलन मुजफ्फरपुर से 09 एवं 16 मार्च, 2023 तथा वलसाड से 12 एवं 19 मार्च, 2023 को 02 फेरों के लिए किया जाएगा।

 

कल से एक मार्च तक निरस्त रहेंगी चार ट्रेनें

छपरा-बलिया रूट पर ब्लॉक के चलते 19 से एक मार्च तक के लिए कुछ ट्रेनों को निरस्त तो कुछ का रूट बदला गया है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है।

निरस्तीकरण
  • गोरखपुर से 19 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05154 गोरखपुर-सीवान अनारक्षित स्पेशल निरस्त रहेगी।
  • सीवान से 20 फरवरी से 01 मार्च, 2023 तक चलने वाली 05153 सीवान-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल निरस्त रहेगी।
  • छपरा से 19 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05445 छपरा-वाराणसी सिटी अनारक्षित स्पेशल निरस्त रहेगी।
  • वाराणसी सिटी 19 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05446 वाराणसी सिटी-छपरा अनारक्षित स्पेशल निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तन
  • नई दिल्ली से 18 से 27 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
  • अहमदाबाद से 17, 19, 22, 24 एवं 26 फरवरी, 2023 को चलने वाली 19165 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।

नियंत्रण
  • आनन्द विहार टर्मिनस से 19 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 14016 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस मार्ग में 140 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
  • गोरखपुर से 22 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस मार्ग में 90 नियंत्रित कर चलाई जाएगी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed