फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Along with science and engineering, humanities students will also be able to avail the benefits.

Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में बनेगी एआई लैब, होगा बहुविषयी शोध

Fri, 27 Feb 2026 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Along with science and engineering, humanities students will also be able to avail the benefits.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में एआई लैब बनाए जाने की योजना है। इसके लिए कंप्यूटर साइंस विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। लैब की स्थापना पीएम ऊषा योजना के तहत मिले 100 करोड़ रुपये में से की जाएगी। इस लैब में बहुविषयी शोध पर जोर रहेगा।
विज्ञापन

इस लैब में तीन ग्राफिक प्रोसेसिंग यूनिट (जीपीयू) लगभग 30 आई9 आधारित वर्क स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। यह लैब केवल कंप्यूटर साइंस विभाग तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि विज्ञान संकाय के अन्य विभागों के के लिए भी साझा संगणनात्मक संसाधन के रूप में कार्य करेगी। मनोविज्ञान, भूगोल, समाजशास्त्र, इतिहास व प्राचीन इतिहास जैसे मानविकी के विषयों के शोधार्थी भी इस लैब का उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन



कुलपति प्रो. पूनम टंडन का कहना है कि परिसर में इंजीनियरिंग से संबंधित कई कोर्स का संचालन किया जा रहा है। यह एआई का युग है। इसलिए इसकी स्थापना का निर्णय लिया गया है। यह लैब विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप दक्ष बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed