{"_id":"620c854d6b372129a7470e0b","slug":"along-with-jila-badr-ramnakshatra-yadav-search-for-others-also-intensified","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: हरेक जिला बदर के घर आधी रात को कुंडी खटखटा रही है पुलिस, निगरानी हुई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: हरेक जिला बदर के घर आधी रात को कुंडी खटखटा रही है पुलिस, निगरानी हुई तेज
Wed, 16 Feb 2022 10:32 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 16 Feb 2022 10:32 AM IST
सार
जिला बदर रामनक्षत्र यादव के साथ ही अन्य की भी तलाश तेज हो गई है। एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस जाग गई है।
विज्ञापन
गोरखपुर पुलिस। (सांकेतिक)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में जिला बदर किए गए बदमाशों के घर सोमवार आधी रात पुलिस ने दरवाजा खटखटाया। ये कार्रवाई एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के आदेश पर की गई है। दरअसल, रविवार को चौरीचौरा इलाके में जिला बदर रामनक्षत्र यादव का प्रचार करता फोटो वायरल हुआ था, इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। अब एसएसपी के आदेश पर सभी बदमाशों की निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की रिपोर्ट पर कई बदमाशों को जिला बदर किया गया है। पुलिस ऐसे सभी बदमाशों के जिला बदर की सिफारिश करती है, जिससे चुनाव में खलल पड़ने का खतरा होता है। कई ऐसे बदमाश अब भी है, जिनके घर पर पुलिस मुनादी कराकर जिला बदर का आदेश चस्पा कर चुकी है, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं।
विज्ञापन
इनमें से ही एक बदमाश चौरीचौरा का रामनक्षत्र यादव भी है। पुलिस ने इसे 6 फरवरी को जिला बदर किया था,लेकिन उसे दूसरे जिले में ले जाकर सुर्पुद नहीं करा पाई थी। इसी बीच रविवार को वह चौरीचौरा इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए देखा गया। उसकी जनसभा करती तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।
विज्ञापन
उसके चौरीचौरा में आने की पुष्टि के बाद हरकत में आई पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। रामनक्षत्र के साथ ही अब अन्य जिला बदर बदमाशों की भी मौजूदगी पुलिस जांच रही है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि जिला बदर बदमाश अगर जिले में मिले तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। पुलिस को सभी जिला बदर व अन्य बदमाशों की निगरानी का आदेश दिया गया है, इसमें लापरवाही मिली तो पुलिस पर भी कार्रवाई की जाएगी।