फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Alok Gupta will be candidate for post of District Panchayat President from SP in gorakhpur

गोरखपुर: सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी होंगे आलोक गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने की घोषणा

Wed, 16 Jun 2021 06:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 16 Jun 2021 06:20 PM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आलोक को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की। उन्होंने वार्ड 46 से जिला पंचायत सदस्य के तौर पर जीत हासिल की है।

विज्ञापन
Alok Gupta will be candidate for post of District Panchayat President from SP in gorakhpur
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी होंगे आलोक गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने आलोक कुमार गुप्ता को गोरखपुर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आलोक को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की।

विज्ञापन


उन्होंने वार्ड 46 से जिला पंचायत सदस्य के तौर पर जीत हासिल की है। जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि समाजवादी पार्टी इस चुनाव को पूरे दमखम से लड़ेगी। पूरे प्रदेश में बदलाव की लहर है। जिला पंचायत सदस्यों ने इस बदलाव की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से करने का मन बना लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील की है। आलोक कुमार गुप्ता को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाए जाने पर जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी, जियाउल इस्लाम, अखिलेश यादव, अवधेश यादव, विजय बहादुर यादव, यशपाल रावत, प्रहलाद यादव, रजनीश यादव, साधु यादव, अमरेन्द्र निषाद, मनुरोजन यादव, दूधनाथ मौर्य, मुन्नी लाल यादव, सिंहासन यादव, अशोक यादव, जयप्रकाश यादव, रुपावती बेलदार, बिंदा देवी, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, सुनील सिंह, मनोज यादव, शहाब अंसारी, दुर्गेश यादव, जवाहरलाल, पिंकी देवी, उर्मिला देवी, कुसुम देवी, अजीत यादव आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed